फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mischievous element fragmented religion, villagers showed understanding

शरारती तत्व ने किया धर्म स्थल खंडित, ग्रामीणों ने दिखाई समझदारी

Sun, 15 Mar 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mischievous element fragmented religion, villagers showed understanding
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव मांडुवाला में शरारती तत्व ने शुक्रवार की रात में धर्म स्थान को खंडित कर दिया। शनिवार को सुबह के समय महिलाएं पूजा अर्चना के लिए गई तो इसका पता चला। पुलिस को सूचना की। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र भी गांव में पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने संदेह में एक किशोर को हिरासत में लिया। ग्रामीण थाने पहुंचे और किशोर को छुड़वाया।
विज्ञापन

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव मांडुवाला द्वितीय में खेड़ा के पास धर्म स्थान स्थापित है। शनिवार की सुबह महिलाएं खेड़ा पूजन के लिए गई तो धर्म स्थान खंडित हालत में मिला। इसके बाद यह बात पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना के बाद एसपी देहात विद्या सागर मिश्र भी गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। संदेह होने पर पुलिस अनुसूचित समाज के एक किशोर को थाने ले आई। इसके बाद काफी ग्रामीण थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि गांव में कोई तनाव नहीं है। वे नया शिवलिंग लेने हरिद्वार जा रहे हैं और पुलिस किशोर को छोड़ दें। उन्होंने बताया कि किशोर कुछ मंदबुद्धि है। इसके बाद पुलिस ने किशोर को छोड़ दिया। इसके बाद ग्रामीण हरिद्वार चले गए।
विज्ञापन

गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य सुशील राणा ने बताया कि गांव में तनाव जैसी कोई स्थिति नहीं है। जिस किशोर पर धर्म स्थान को खंडित करने का संदेह है, वह मंदबुद्धि है। उधर, थाना अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया मामला एक ही वर्ग के लोगों के बीच जुड़ा होने से कोई तनाव नहीं है। गांव के सभी वर्गों के लोगों द्वारा लिख करने के बाद किशोर को छोड़ दिया। ग्रामीण नया शिवलिंग स्थापित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed