फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   misbehaive

चीनी मिल कर्मियों ने भाजपा नेता की अभद्रता

Thu, 06 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
misbehaive
चीनी मिल कर्मियों ने भाजपा नेता से की अभद्रता
विज्ञापन

गंगोह। गन्ना रकबा छोड़े जाने को लेकर भाजपा के जिला मंत्री के साथ शुगर मिल के दो कर्मचारियों ने अभद्रता कर दी। इससे नाराज भाजपाई शुगर मिल पहुंचे और वहां मौजूद एजीएम से नाराजगी जताते हुए आरोपी कर्मचारियों को हटाने की मांग की। तीन दिन में कर्मचारियों को नहीं हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव सुखेड़ी निवासी भाजपा के जिला मंत्री मांगेराम सैनी ने बताया कि गन्ना रकबा छोड़े जाने के कारण उनका गन्ना खेत पर ज्यों का त्यों खड़ा है। 14 दिसंबर को वह शेरमऊ स्थित उत्तम शुगर मिल में शिकायत दर्ज करा संबंधित कर्मचारियों के लगातार चक्कर काट रहे हैं। बुधवार को जब वह गन्ना विकास परिषद नकुड़ पहुंचे और वहां अपने सट्टे के बारे में पूछताछ की तो मालूम हुआ कि उनका कोई प्रार्थना पत्र वहां नहीं पहुंचा है। इस बारे में जब उन्होंने मोबाइल पर उत्तम शुगर मिल के उक्त कर्मचारी से पूछताछ की तो उसने अभद्रता की। जिला मंत्री से अभद्रता होने की भनक लगते ही भाजपा कार्यकर्ता उत्तम शुगर मिल पहुंचे और वहां मौजूद एजीएम से रोष जताया। भाजपाई दोनों कर्मचारियों को हटाने की मांग की। रोष जताने वालों में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष संजय प्रधान कम्हेडा, दीपक सैनी, नवीन सैनी, सलमान जैदी, डॉ. प्रवेश बटार, अतुल, अरुण, जयप्रकाश, नाथीराम आदि रहे। उधर, गन्ना अधिकारी राकेश दीक्षित ने बताया कि अभद्रता का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed