{"_id":"68bf24dbf2781f31e105a934","slug":"minor-girl-raped-accused-beaten-up-by-hindu-organization-workers-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-158189-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी को हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी को हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने पीटा
Tue, 09 Sep 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
बेहट। घर से स्कूल के लिए गई नाबालिग छात्रा नौगांवा रोड पर अमरूद के बाग में मिली। आरोप है कि दूसरे समुदाय का एक युवक उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। छात्रा को ढूंढ़ते हुए मौके पर पहुंचे परिजनों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
छात्रा के पिता ने बताया कि सुबह उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से स्कूल गई थी। छुट्टी के बाद वह घर नहीं पहुंची। वह उसे ढूंढने निकल गए। उन्हें पता चला कि उनकी लड़की नौगांवा की तरफ गई है। वह नौगांवा रोड पर अमरूद के बाग में पहुंचे। आरोप है कि बाग में उसके साथ पड़ोसी गांव पाज रायेपुर निवासी दूसरे समुदाय का एक युवक दुष्कर्म कर रहा था। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को दे दी। बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश चौहान, सह संयोजक अनुज सैनी, नरेंद्र चौहान व तुषार चौहान आदि भी वहां पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ मुनीषचंद्र ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।