UP: मंत्री स्वतंत्र देव बोले- इंडिया गठबंधन नहीं, ठगबंधन, कहा- लूटने वालों को लौटाना पड़ेगा पैसा
Saharanpur News : जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने कहा कि इंडिया गठबंधन नहीं, बल्कि ठगबंधन है। उन्होंने कहा कि लूटने वालों को पैसा लौटाना ही पड़ेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन नहीं, बल्कि ठगबंधन है। इस गठबंधन का काम देश की जनता को गुमराह करना और हिंदू धर्म को गाली देना है। देश को लूटने वालों को पैसा लौटाना ही पड़ेगा, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है।
सहारनपुर में दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन में पहले ही फूट पड़ चुकी है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के विधायक व सांसद पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं। गठबंधन का काम देश को लूटना, झूठ बोलना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हिंदू धर्म को गोली देना है। यह भ्रष्टाचारियों की टोली है। जांच एजेंसियां इनको नोटिस देती हैं तो यह अनदेखा करते हैं। अदालत फटकार लगाती है तो विक्टिम कार्ड खेलते हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut: डिप्टी CM की अमर उजाला से खास बातचीत, अखिलेश को लेकर कह दी तीखी बात
उन्होंने कहा कि बिहार में आरजेडी और कर्नाटक में उद्धव ठाकरे ने अपने उम्मीदवार पहले घोषित कर दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ, लेकिन गठबंधन के नेता कहते हैं कि भ्रष्टाचारी को बचाओ। इस दौरान विधायक राजीव गुंबर, देवेंद्र निम, महापौर डॉ. अजय कुमार, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, गौरव गर्ग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: मेरठ में BJP का मेगा रोड शो: डिप्टी CM बोले-काशी के बाद क्रांतिधरा से बने जीत का रिकॉर्ड, जीतेंगे 80 सीटें