फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Minister Suresh Khanna will reach Saharanpur today to investigate the scam

घोटाले की जांच करने आज सहारनपुर पहुंचेंगे मंत्री सुरेश खन्ना

Mon, 01 Jun 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Minister Suresh Khanna will reach Saharanpur today to investigate the scam
राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुए घोटाले को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित समाचार। - फोटो : SAHARANPUR
घोटाले की जांच करने आज सहारनपुर पहुंचेंगे मंत्री सुरेश खन्ना
विज्ञापन

सहारनपुर। शेखुल हिन्द मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज में हुए घोटाले को लेकर प्रदेश सरकार ने गंभीर रुख अख्तियार कर लिया है। प्रदेश वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना खुद मामले की पड़ताल के लिए सोमवार को मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। ऐसे में इस मामले से जुड़े लोगोें की सांसें अटकी हुई हैं।
मेडिकल कॉलेज में स्टेशनरी खरीद में बड़ा घोटाला हुआ था। स्टेशनरी खरीद का मामला 2018 का था, जिसका खुलासा अमर उजाला ने 20 मई 2020 के संस्करण में प्रमुखता के साथ किया था। करीब 51 लाख की खरीद में घोटाले का अंदाजा इससे ही लगा सकते हैं कि जो लिफाफा बाजार में एक रुपये में मिलता है, वह 246 रुपये में खरीदा गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी ने कृषि मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही को जानकारी दी थी। शाही ने मेडिकल कॉलेज में घोटाले का मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा था। भाजपा के स्थानीय नेताओं की मानें तो सुरेश खन्ना घोटाले की वजह से ही कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं। मंत्री के आगमन को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है। उधर, प्रशासन ने भी उनके आगमन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। सुरेश खन्ना का हेलीकॉप्टर सुबह दस बजे पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पर उतरेगा। यहां से वह सड़क मार्ग से सुबह 10:20 बजे अंबाला रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे। मेडिकल कॉलेज निरीक्षण करने के साथ ही वह प्राचार्य और अन्य अधिकारियों से बात कर जानकारी लेंगे। पूर्वाह्न 11:30 बजे उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन से उड़ान भरेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने ली जानकारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात की। भाजपा नेताओं ने कोरोना को लेकर मौजूदा स्थिति से मुख्यमंत्री केे अवगत कराया। इसके अलावा मुख्यमंत्री के सामने कुछ अव्यवस्थाओं का भी जिक्र किया गया। महानगर अध्यक्ष ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रही धांधली का मामला भी समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने जिलाध्यक्ष और महानगर को बताया कि स्वास्थ्य मंत्री सुरेश खन्ना सोमवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed