फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Minister inaugurates forest festival by planting Harishankari plant

मंत्री ने हरिशंकरी का पौधा लगाकर किया वन महोत्सव का शुभारंभ

Wed, 01 Jul 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Minister inaugurates forest festival by planting Harishankari plant
गागलहेड़ी में वन महोत्सव में पौधारोपण कर उसमें पानी देते आयुष मंत्री डा धर्म सिंह सैनी - फोटो : SAHARANPUR
मंत्री ने हरिशंकरी का पौधा लगाकर किया वन महोत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। प्रदेश में एक से सात जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव का बुधवार को प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी ने पौधरोपण कर शुभारंभ किया। आयुष मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के लिये अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
हिंडन नदी किनारे वन महोत्सव का शुभारंभ मंत्री धर्म सिंह सैनी ने हरिशंकरी का पौधा लगा कर किया। उन्होंने इस पौधे का महत्व समझाते हुए कहा कि ये तीन पौधे मिलाकर लगाया जाता है, जिसमें पीपल, बरगद, पाकड़ का होता है। ये तीनों पौधे मिलकर ही हरिशंकरी का वृक्ष कहलाते हैं। ये तीनों आध्यात्मिक और आयुर्वेदिक होते हैं। ये पर्यावरण का संतुलन बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। आयुष मंत्री ने कहा की हिंडन नदी किनारे पौधरोपण करने से नदी फिर से हरी भरी होगी और बरसात के दिनों में नदी के किनारों का कटाव भी रुकेगा। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से हिंडन नदी किनारे दवाई में काम आने वाली जड़ी बूटियों के पौधे लगाने और पक्षियों के खाने में प्रयोग होने वाले छोटे बीज के फलों के पौधे लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक वीके जैन ने बताया कि वन महोत्सव के अंतर्गत गागलहेडी सेक्सन में 50 हेक्टेयर भूमि में 55 हजार पौधों का रोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिये विभाग पूरी तैयारी के साथ लगा है। डीएफओ विजय सिंह ने कहा की पर्यावरण को बचाने ओर शुद्ध रखने के लिये अधिक से अधिक पीपल, बरगद, नीम, शीशम और फलों के अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। एसडीओ रणविजय सिंह ने कहा की हर वर्ष की तरह भी इस वर्ष वन विभाग रिकार्ड तोड़ पौधरोपण कर रहा है। आमजन मानस को भी इस महा अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त वन क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार, वन क्षेत्राधिकारी उमेश चंद्र शर्मा, सेक्सन आफिसर विक्रम सिंह यादव, थाना अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, प्रेम शंकर तिवारी, दुर्वेश कुमार, ब्रजपाल सिंह, मोनु, सतपाल आदि रहे।

गागलहेड़ी में वन महोत्सव का शुभारंभ करते मंत्री डा धर्म सिंह सैनी

गागलहेड़ी में वन महोत्सव का शुभारंभ करते मंत्री डा धर्म सिंह सैनी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed