{"_id":"66ca4d1d6bda5c9116010515","slug":"mining-mafia-scuffles-with-transport-department-official-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-129971-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: खनन माफिया ने की परिवहन विभाग के अधिकारी से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: खनन माफिया ने की परिवहन विभाग के अधिकारी से हाथापाई
Sun, 25 Aug 2024 02:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। परिवहन विभाग के अधिकारी (पीटीओ) वीवी शुक्ला के साथ चेकिंग के दौरान खनन माफिया ने हाथापाई कर दी। साथ ही उन पर संगीन आरोप भी लगाए। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। देवबंद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
दरअसल, सुबह के समय परिवहन विभाग के अधिकारी (पीटीओ) वीवी शुक्ला सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान खनन से भरा एक ट्रक आता दिखाई दिया। उन्होंने ट्रक को रोकने के लिए इशारा किया, लेकिन चालक ने स्पीड बढ़ा दी और मुजफ्फरनगर की सीमा में चला गया। तभी पीछे से एक काले रंग की कार में सवार कुछ लोग आए, जिन्होंने अधिकारी की गाड़ी को रुकवा लिया। इसके बाद गाड़ी से बाहर निकालकर हाथापाई पर उतारू हो गए। पूरे प्रकरण का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा है कि खनन माफिया अधिकारी की गाड़ी का दरवाजा जबरन खोलकर उन पर हमलावर हो रहे हैं। पीटीओ और उनके चालक बमुश्किल वहां से जान बचाकर भागे। इस दौरान वीडियो में अधिकारी से उलझ रहा शख्स गाड़ी पास करने के लिए 50 हजार रुपये दिए जाने का आरोप लगा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई हैं। सीओ अशोक सिसोदिया का कहना है मामला संज्ञान में है। वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
यह बोले अधिकारी
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एमपी सिंह का कहना है कि अधिकारी वीवी शुक्ला के साथ बदसलूकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्रवर्तन अधिकारी की ओर से पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। अधिकारी पर गलत आरोप लगाए गए हैं।
-- -- --
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। संबंधित थाना पुलिस को परिवहन विभाग के अधिकारी पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही उनकी पहचान कर गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस को आदेशित किया गया है।