फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mini Secretariat and High Court Bench to be established in the district

जिले में स्थापित हो मिनी सचिवालय और हाईकोर्ट बैंच

Fri, 09 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mini Secretariat and High Court Bench to be established in the district
सहारनपुर। जनपद में हाईकोर्ट बेंच और मिनी सचिवालय बनाने की मांग को लेकर छात्रों ने सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो जनपद को हरियाणा या उत्तराखंड राज्य में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट और राजधानी के दूर होने से जनपद वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि सहारनपुर प्रदेश का आखिरी जनपद है। इस नाते जनपद को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वे नहीं मिल रही हैं। इससे स्थानीय निवासियों में खासा रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर से हाईकोर्ट इलाहाबाद और राजधानी लखनऊ बहुत दूरी पर हैं, जबकि जनपद से हरियाणा की राजधानी और हाईकोर्ट चंडीगढ़ करीब 150 किलोमीटर और उत्तराखंड का हाईकोर्ट 250 और राजधानी देहरादून 70 किलोमीटर पड़ती है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी भी यहां से लगभग 334 किलोमीटर है। उन्होंने कहा कि या तो जनपद में मिनी सचिवालय और हाईकोर्ट बेंच स्थापित की जाए नहीं तो इसे उत्तराखंड या हरियाणा में शामिल कर दिया जाए। जिससे जनपद वासियों को राहत मिल सकेगी। इस दौरान चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर, छात्र संघ अध्यक्ष अनूप सिंह अहमदपुर, संदीप अमोली, आदित्य पंवार, अर्जुन पंडित, अभय राणा, आदित्य अवाना, रजत छोकर, अंशुमन ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed