{"_id":"649082b3d0008d8e8b00f3e4","slug":"mines-department-will-get-development-work-done-with-eight-crore-rupees-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-4486-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आठ करोड़ रुपये से विकास कार्य कराएगा खान विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आठ करोड़ रुपये से विकास कार्य कराएगा खान विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। खान विभाग आठ करोड़ रुपये की लागत से खनन वाले क्षेत्रों में विकास कार्य कराएगा। इनमें दो चैक गेट बनाने से लेकर सीसी सड़कें और स्कूलों का सुंदरीकरण आदि शामिल हैं। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
खान विभाग ने जिला खनिज फाउंडेशन की निधि से जनपद में विकास कार्य कराएगा। फाउंडेशन की निधि से खनन वाले क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के विकास कार्य कराए जाते हैं। खान विभाग ने जिला खनिज फाउंडेशन की निधि से चिलकाना एवं कलसिया में एक-एक चैक गेट लगवाने, ग्राम लोधीबांस, सैद महमूदपुर गढ़ और सैद महमूदपुर नगली में सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा जनपद के 12 कस्तूरबा गांधी विद्यालय का सुंदरीकरण और खनन क्षेत्रों में 25 दिव्यांग शौचालय का निर्माण भी कराया जाएगा। संयुक्त निदेशक खान नवीन कुमार दास ने बताया कि जिला खनिज फाउंडेशन निधि से आठ करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए अधिकांश तैयारी पूरी कर ली गई है। उम्मीद है कि जल्द ही विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।