फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mines Department got revenue of 13 crores in April

खान विभाग को अप्रैल में मिला 13 करोड का राजस्व

Tue, 03 May 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mines Department got revenue of 13 crores in April
सहारनपुर। जनपद में चल रहे दो खनन पट्टों सहित अन्य मदों से खान विभाग को अप्रैल महीने में 13 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जबकि छह खनन पट्टे राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के स्थगन आदेश के चलते बंद हैं।
विज्ञापन

खान विभाग के अनुसार जनपद में आठ खनन पट्टे स्वीकृत हैं। इनमें से बरथा कोरसी और ढिक्का कलां में ही खनन कार्य चल रहा है, जबकि अन्य छह पट्टे बंद हैं। इनमें रहना एक, रहना दो, मायापुर रूपपुर, शाकंभरी, नुनियारी और दरिया बरामद शामिल हैं, जबकि निजी खेत से बालू उठाने वाले 20 पट्टे भी चल रहे हैं। खेत में से बालू उठाने के लिए तीन महीने की अवधि की अनुमति दी जाती है। खान विभाग को खनन के अलावा, अवैध खनन पर लगने वाले जुर्माने, ईंट भट्ठों, निजी भूमि के पट्टे से भी राजस्व प्राप्त होता है। खान विभाग के संयुक्त निदेशक एनके दास ने बताया कि जनपद के छह खनन पट्टे राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के स्थगन आदेश के चलते बंद हैं। खान विभाग को अप्रैल महीने में 13 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed