फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mill Turn on, or give the land back

मिल चालू करो, नहीं तो जमीन वापस दो

Tue, 13 Sep 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट Updated Tue, 13 Sep 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Mill Turn on, or give the land back
बेहट के टोडरपुर में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते सरदार वीएम सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मिल बंदी के विरोध में शाकंभरी शुगर मिल टोडरपुर पर आयोजित महापंचायत में किसान संगठनों के नेताओं ने कहा कि सरकार गलत तरीके से बीमार घोषित कर बंद की गई शाकंभरी शुगर मिल को चालू कराए या उसमें अधिग्रहण की गई किसानों की जमीन को वापस करे।
विज्ञापन


इसके लिए 20 सितंबर तक अल्टीमेटम दिया गया। इसके बाद किसान दोबारा महापंचायत बुलाएंगे, जिसमें आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। 
मिल के सामने वाले मैदान में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि 70 साल से किसानों को जाति बिरादरी के नाम पर लूटा जा रहा है।
विज्ञापन


सरकार उद्योगपतियों से मिलकर किसानों को बर्बाद कर रही हैं। खेती घाटे का सौदा बनी है। युवा पीढ़ी खेती नहीं करना चाहती। यदि खेती को मुनाफे का सौदा बनाना है, तो किसानों को संगठित होकर अपनी सरकार बनानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू अंबावत के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी कंवरपाल ने कहा कि शाकंभरी शुगर मिल के बंद होने से लगभग 35 हजार गन्ना किसानों के सामने आर्थिक संकट बना हुआ है। जिलाध्यक्ष चौधरी नीरज ने कहा कि यदि मालिक मिल चालू नहीं कर सकता, तो सरकार मिल को अधिग्रहण कर उसे चालू करें। भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से किसान बर्बाद हो रहा है और आत्महत्या कर रहा है। 

चौधरी दिलशाद पोसवाल और गन्ना विकास समिति बेहट के चेयरमैन चौधरी ताहिर हसन ने कहा कि सरकार मिल चालू कराए या उनकी मिल के लिए अधिग्रहण की जमीन को वापस कराए। किसान महापंचायत में पहुंचे सपा के एमएलसी उमर अली खान ने कहा कि मिल चालू किए जाने की किसानों की मांग को वे मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे और उनका प्रयास रहेगा कि मिल चालू हो।


पंचायत का संचालन चौधरी हाशिम ने किया। पंचायत में भाकियू अंबावत के जिला प्रभारी पद्म प्रकाश शर्मा, चौधरी राजेश, मास्टर रघुवीर सिंह, सुरेश चौहान, सुरेंद्र काम्बोज, चौधरी यूनुस, कुलदीप प्रधान, प्रधान सोनी कुमार, चौधरी आलिम, महीपाल चौधरी धौलरा, दिलशाद पंवार आदि की मौजूदगी रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed