फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Migrant laborers crossing Yamuna and coming to UP

लॉकडाउन: जान जोखिम में डाल यमुना पार कर रहे मजदूर, पुलिस ने यूपी की सीमा में घुसने से रोका

Sun, 17 May 2020 12:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
Migrant laborers crossing Yamuna and coming to UP
यमुना नदी पार करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा की ओर से प्रवासी मजदूरों का आना लगातार जारी है। हाईवे पर सख्ती बढ़ने के बाद मजदूर जान जोखिम में डाल कर यमुना नदी से होकर यूपी की सीमा में पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


सहारनपुर के चिलकाना क्षेत्र में शनिवार को चोरी मंडी गांव में ऐसे मजदूरों का जत्था पहुंचा जो खाना खा कर कच्चे रास्तों से आगे बढ़ गया। गंगोह में भी आजमगढ़ जाने के लिए हरियाणा और पंजाब से पैदल चलकर आए 14 मजदूरों ने यमुना नदी को पैदल पार किया। जिला पंचायत सदस्य चौधरी नक्षत्र पाल सिंह ने उन्हें भोजन कराया और पुलिस की मदद से पिलखनी सेंटर में भेजा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेबसी: एक तरफ जिंदगी की तलाश और दूसरी तरफ मौत का सामना, कुछ ऐसा है किसानों का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


सरसावा में भी दर्जनों मजदूर परिवारों के साथ पैदल चलते हुए शाहजहांपुर पुलिस चौकी में पहुंचे और यूपी में प्रवेश करने लगे। इन्हें यूपी पुलिस ने रोक दिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी ने मजदूरों के सामने अपनी समस्या बताई कि सहारनपुर क्षेत्र के आश्रय स्थल मजदूरों से भर चुके हैं और उनकी व्यवस्था करने में पुलिस प्रशासन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed