फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat News, Search for young man continues in Ymuna river and farmers is face difficult situation

बेबसी: एक तरफ जिंदगी की तलाश और दूसरी तरफ मौत का सामना, कुछ ऐसा है किसानों का हाल

Wed, 13 May 2020 12:45 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 May 2020 12:45 AM IST
सार

  • यमुना पार खेती करने वाले किसान दांव पर लगा रहे जिंदगी
  • यमुना नदी में डूब गए थे छह राजमिस्त्री
  • चार की जान बची, एक लाश मिली और एक की तलाश जारी

विज्ञापन
Baghpat News, Search for young man continues in Ymuna river and farmers is face difficult situation
यमुना में लापता हुए युवक को तलाश करते गोताखोर और यमुना नदी से भूसा लाते किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के बदरखा में यमुना नदी में डूबे राजमिस्त्री की दूसरे दिन भी तलाश की गई। एनडीआरएफ की टीम जुटी रही। हालात देखिए, जहां छह लोग यमुना में डूब गए, चार की जान बची, एक लाश मिली और एक डूबे युवक की तलाश चल रही है, उसी जगह क्षेत्र के किसान अपनी जिंदगी दांव पर लगाने को मजबूर हो गए हैं।  

विज्ञापन


छपरौली और बदरखा गांव के किसानों ने नदी के दूसरी तरफ गेहूं की फसल बोई थी। थ्रेसिंग करा ली, अब घर तक भूसा वह अनाज लाए तो कैसे। ऊपर से हादसा भी हो गया। यमुना में मौत का सामना करने के लिए तैयार किया गया जुगाड़। ट्रैक्टर के पहिये की छह बड़ी ट्यूब पर लकड़ी के फट्टे और बांस रखे गए। इन पर रखी गई भूसे की 22 गठरी। छपरौली के किसान शहजाद का कहना है कि इसके अलावा कोई रास्ता नहीं था। डर तो लगता है, लेकिन वह कर भी क्या सकते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में यादगार बन रहा जिंदगी का सफर... न बैंड बजा न आई बरात, सादगी के साथ हुई शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, खेकड़ा में गांव सुभानपुर स्थित यमुना नदी में डूबे श्रमिक शकील का अभी तक सुराग नहीं मिल पाया है। गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं। 

वहीं मंगलवार को उसका भाई इकबाल परिजनों संग कोतवाली पहुंचा और एसएसआई मुनेश पाल पंवार से शकील को बरामद कराने की गुहार लगाई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed