{"_id":"600716ec8ebc3e333b6f1bf7","slug":"mhadi-s-land-will-be-captured-free-rana-saharanpur-news-mrt5213432189","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्हाड़ी की भूमि को कराएंगे कब्जा मुक्त: राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्हाड़ी की भूमि को कराएंगे कब्जा मुक्त: राणा
विज्ञापन
सर्किट हाउस में हिन्दु युवा वाहिनी की बैठक लेते प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह राणा
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सर्किट हाउस में हिंदू युवा वाहिनी की बैठक में मुख्य अतिथि व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी डॉ. योगेंद्र सिंह राणा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ें। ताकि संगठन को मजबूती मिल सके।
मंगलवार को आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के वार्डों और जिले में ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ता सक्रिय करें। जन समस्याओं का निस्तारण कराने में कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि श्री जाहरवीर गोगा महाराज की म्हाड़ी की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा किया है। विभाग प्रभारी मानेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि म्हाड़ी की भूमि से कब्जा हटवाने के लिए जल्द जिलाधिकारी और नगरायुक्त से मुलाकात की जाएगी। म्हाड़ी की भूमि से कब्जा हटवाने को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी ज्ञापन भेजा गया। इसके साथ कार्यकर्ताओं ने वेब सीरीज तांडव का विरोध करते हुए फिल्म निर्माता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके पश्चात म्हाड़ी पर भंडारे का आयोजन किया गया।
इस दौरान अजय सिंह, नरेंद्र बालियान, सुुनील सूरी, संदीप पुंडीर, राकेश कोरी, रितिक सैनी, संदीप, कमल सैनी, विकास सैनी, विशू कोरी, राजेश सैनी, राजन, पीयूष, प्रदीप, आयुष गर्ग, अमित सोनी, विशाल खत्री, उदय यादव मौजूद रहे।