फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Metropolitan unit of Indian trade board announced

भारतीय व्यापार मंडल की महानगर इकाई की घोषणा

Sun, 10 Jan 2021 10:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Metropolitan unit of Indian trade board announced
जोगियान पुल स्थित सभागार में भारतीय व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भारतीय व्यापार मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महानगर इकाई की घोषणा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए संगठन का संघर्ष जारी रहेगा। किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को पुल जोगियान स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सचिन गुप्ता, जिला महामंत्री आशीष प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अक्षय जैन और जिला कोषाध्यक्ष अजय सूरी ने संयुक्त रूप से महानगर इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने सुनील विजन को महानगर अध्यक्ष, सरदार बलजीत सिंह दुुआ एवं मिक्की पुरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हर्ष मोहन मित्तल को महानगर महामंत्री, शुभम मित्तल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संजय गुप्ता, सतीश त्यागी को उपाध्यक्ष और श्रवण गुप्ता, परवेज मलिक, अजय ठकराल, मो. फरमान एवं मो. जुबैर को संगठन मंत्री को युवा इकाई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिला चेयरमैन मनोज गोयल, जिला संयोजक माईदयाल मित्तल, संजीव कर्णवाल, गोपाल वर्मा, राजीव अग्रवाल आदि ने भी विचार रखे। संचालन आशीष प्रकाश गुप्ता ने और अध्यक्षता विनोद गुप्ता ने की। इस दौरान देवेंद्र अग्रवाल, मयंक जैन, दीपक गुप्ता, विनीत गर्ग, सचिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------
26 जनवरी को लगेगा नेत्र जांच शिविर
सहारनपुर। भारतीय व्यापार मंडल के तत्वावधान में 26 जनवरी को निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाएगा। वरिष्ठ जिला संगठन मंत्री गोपाल वर्मा और उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि इसका आयोजन श्रीरामलीला भवन में सुबह 10 बजे से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed