फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Metropolitan Executive of All India Industry Trade Board declared

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महानगर कार्यकारिणी घोषित

Thu, 11 Feb 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Metropolitan Executive of All India Industry Trade Board declared
जीपीओ रोड़ स्थित एक सभागार में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर कार्यकारणी की घोषणा कर? - फोटो : SAHARANPUR
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महानगर कार्यकारिणी घोषित
विज्ञापन

सहारनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष विमल विरमानी ने महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें सरदार गुरमेहर सिंह को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।

बृहस्पतिवार को जीपीओ रोड स्थित सभागार में वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने रजत मित्तल को वरिष्ठ महामंत्री, तरणजीत सिंह बग्गा को महामंत्री और शांतनु ठकराल को कोषाध्यक्ष नामित किया। जबकि हर्षित वर्मा, केतन विरमानी, अमित चानना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रमन सेठी, रोमल सलूजा, विभुज जैन, आशीष बासन, सौरभ बजाज, शिव चोपड़ा, छवप्रीत सिंह बतरा और चेतन गांधी को उपाध्यक्ष बनाया। वहीं, मीडिया प्रभारी शिवजीत सिंह सरोहा, वरिष्ठ संगठन मंत्री गौरव सैनी, संयुक्त महामंत्री अनुज मलिक, भारत वर्मा, एवं राजकुमार चौधरी होंगे। इसी तरह, हरमीत सिंह, नवनीत सिंह, राज छाबडा को संगठन मंत्री, प्रेम पाली, रामू सिंह, एवं विशाल सैनी को मंत्री और रोबिन ठकराल को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विमल विरमानी ने कहा कि व्यापारी समाज ने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कोराना योद्घा के रूप में कार्य किया है। आंदोलन में कुछ किसान नेता व्यापारी समाज को निशाना बना रहे हैं, जो निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन से उत्तर भारत में व्यापार प्रभावित हो रहा है। इस दौरान अनित गर्ग, हर्ष डाबर, अश्वनी अरोडा, जगदीश कालडा, नरेंद्र सिंह, सुबोध भाटिया, शशांक भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed