फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Metropolitan Congress Committee divided into five zones

महानगर कांग्रेस कमेटी को पांच जोन में बांटा

Sun, 06 Jun 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Metropolitan Congress Committee divided into five zones
सहारनपुर। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के 70 वार्डों पर नए अध्यक्ष व कार्यकारिणी बनाने को महानगर कमेटी को पांच जोन में बांटा गया। जल्द सभी वार्डों पर कमेटी घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि 70 वार्डों के अध्यक्षों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इसलिए महानगर कमेटी को पांच जोन में बांटा गया है। एक जोन में 14 वार्ड शामिल किए गए हैं। प्रथम जोन में महासचिव दिलशेर राणा को प्रभारी, सचिव चेतन लाल, सौरभ भारद्वाज, राजीव सोनकर को सह प्रभारी बनाया गया। इसी तरह जोन दो में महासचिव नीरज कपिल को प्रभारी, सचिव यशवीर सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, राजा फरीद को सह प्रभारी नियुक्त किया। जोन तीन में महासचिव अमरदीप जैन को प्रभारी, सचिव फिरोज खान, अमन चौधरी, सतीश शर्मा को सह प्रभारी बनाया गया। जोन चार में महासचिव खुर्शीद अहमद को प्रभारी, सचिव पंडित सुमन शर्मा, यूनुस सिद्दीकी, आरिफ मंसूरी व जोन पांच में महासचिव गुलशेर अलवी को प्रभारी, सचिव मो. काशिफ, कमल अली अंसारी, साहिल सैफी को सह प्रभारी नियुक्त किया। यह पदाधिकारी आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर वार्ड कमेटियों का गठन कराएंगे। इस दौरान विशाल जायसवाल, मो. आसिफ खान, विक्रम चंदेल, इकराम खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed