फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Met MP on demand for reforms in banking sector and OPS

Saharanpur News: बैंकिंग सेक्टर में सुधार और ओपीएस की मांग पर सांसद से की मुलाकात

Fri, 24 Oct 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 24 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Met MP on demand for reforms in banking sector and OPS
सांसद इमरान मसूद से मुलाकात करते बैंकिंग एसोसिएशन के अ​धिकारी स्रोत- एसोसिएशन
सहारनपुर। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर फेडरेशन, भारतीय स्टेट बैंक ऑफिसर एसोसिएशन और ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लाइज फेडरेशन के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने सांसद इमरान मसूद से मुलाकात की। उन्होंने बैंकिंग सेक्टर में सुधार, पुरानी पेंशन बहाली एवं आठवें वेतन आयोग के गठन आदि मांगों के लिए मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लाइज फेडरेशन के प्रदेश प्रभारी तरुण भोला ने बताया कि जल्द ही सरकार वेतन आयोग के सदस्यों का गठन करेगी। उन्होंने सांसद को एनपीएस और यूपीएस में अंतर को स्पष्ट करते हुए ओपीएस तक पहुंचने के विकल्प तलाशने की मांग की। उन्होंने कहा कि यूपीएस किसी भी तरह से कर्मचारियों को राहत नहीं देती हैं। उन्होंने सरकार से तीन मांगे रखी। सरकार हमारी जमा राशि ब्याज सहित वापस करें।
विज्ञापन

वीआरएस जिस दिन से लिया जाए, उस दिन से पेंशन का लाभ दिया जाए। कर्मचारियों की अनिवार्य सेवा अवधि 25 वर्ष के स्थान पर 20 वर्ष तय की जाए। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर फेडरेशन से सौरभ चोपड़ा और मुकुल चोपड़ा ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने फाइव डे कार्यप्रणाली एवं पुरानी पेंशन बहाली आदि अपनी विभिन्न समस्याओं से सांसद को अवगत कराया है। इस पर सांसद ने उनकी मांगों को सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed