{"_id":"5db3252a8ebc3e015f5689b9","slug":"message-of-cleanliness-given-with-dance-performance-in-sofia-saharanpur-news-mrt450466010","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोफिया में नृत्य प्रस्तुति के साथ दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोफिया में नृत्य प्रस्तुति के साथ दिया स्वच्छता का संदेश
स्पिक मैके की ओर से सोफिया हिन्दी मीडियम स्कूल में नृत्य प्रशिक्षण देती कथक नृत्यांगना विद्या ग?
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
सहारनपुर। स्पिक मैके और जिला प्रशासन की स्वच्छ भारत अभियान श्रृंखला के तहत शुक्रवार को सोफिया गर्ल्स हिंदी मीडियम स्कूल में कथक नृत्य की प्रस्तुति हुई। नृत्यांगना विद्या गौरी ने नृत्य प्रस्तुति के साथ स्वच्छता अपनाने और सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग करने का संदेश भी छात्राओं को दिया।
विज्ञापन
सबसे पहले विद्या गौरी ने कथक नृत्य के बारे में विद्यार्थियों को समझाया। उन्होंने बताया कि कथक का मुख्य आकर्षण पैरों की थाप है। पहली प्रस्तुति में भगवान शिव के सुंदर नृत्य का प्रदर्शन किया गया, जिसमें भावों द्वारा त्रिशूल, जटाएं और गंगा को सुंदर भावों से दर्शाया गया। छात्राओं ने ना केवल कथक नृत्य को देखा, बल्कि भूमि प्रणाम, तत्कार एवं अन्य हस्त मुद्राएं सीखी भी। कान्हा की माखन चोरी का सुंदर बिना संगीत एवं बोलों के प्रस्तुत किया गया, जिसमें बच्चो ने बड़ी आत्मीयता से देखा। अंत में राग हिमश्री में तीन ताल पर आधारित सरगम प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में विद्या गौरी ने युवाओं को पर्यावरण के प्रति सचेत रहने को कहा और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।