फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Meritorious students of class 10th and 12th rejoice after receiving certificates, cheques and medals

Saharanpur News: प्रमाणपत्र, चेक और मेडल पाकर खिलें दसवीं और 12वीं के मेधावी

Tue, 02 Jun 2026 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students of class 10th and 12th rejoice after receiving certificates, cheques and medals
कलक्ट्रेट सभागार में अमर उजाला और प्रशासन की ओर से आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में सम्मानित छात
- जिला प्रशासन और अमर उजाला ने मेधावियों को किया सम्मानित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

सहारनपुर। दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में जिले के टॉपर बनें 22 मेधावी छात्रों को कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सम्मानित किया गया। मेधावियों को 21 हजार रुपये के चेक, मेडल और प्रमाण पत्र दिए गए। इसी दौरान अमर उजाला की ओर से भी सभी मेधावियों को प्रमाणपत्र, मेडल देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मेधावियों की चेहरे खिल गए।
लखनऊ में हुए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सम्मान समारोह में दिखाया गया। सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण को लाइव सुना। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर डॉ. अजय कुमार, विधायक देवेंद्र निम, शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा और जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों से सम्मान पाकर मेधावियों के खुशी से चहक रहे थे। अपने संबोधन में सभी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर संयुक्त शिक्षा निदेशक राणा सहस्त्रांशु कुमार सुमन, डीआईओएस डॉ. अरविंद कुमार पाठक, डीआईओएस द्वितीय हर्ष देव स्वामी, संजीव अग्निहोत्री, विनीत कुमार आदि शिक्षक और स्टॉफ मौजूद रहे।
विज्ञापन


- सम्मान पाकर खुशी से खिले चेहरे

- केएल जनता इंटर कॉलेज देवंबद से आए दसवीं के मेधावी उदित प्रताप सिंह ने बताया कि सम्मान और पुरस्कार से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। प्रशासन और अमर उजाला से सम्मान पाकर बेहद खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अजीत सिंह इंटर कॉलेज अंबेहटा पीर से आए दसवीं के मेधावी लविश ने बताया कि अनुशासन से की गई मेहनत का फल मिला है। इस तरह के मंच से और मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है।

- सिया राम इंटर कॉलेज गागलहेड़ी से आए इंटर के मेधावी अक्षित कुमार ने बताया कि प्रशासन से सम्मानित होना गर्व की बात है। इसके ऊपर अमर उजाला से मेडल, प्रशस्ति पत्र मिलने से खुशी दोगुनी हो गई है।


- जनता इंटर कॉलेज बेहट से आए इंटर के मेधावी मानव चौहान ने बताया कि मंच पर सम्मानित होना काफी खुशी का पल है। वर्षभर की गई मेहनत का फल मिला है।

-----
इन्हें मिला सम्मान
कल्क्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में हाईस्कूल के 12 और इंटरमीडिएट के दस मेधावियों को सम्मानित किया गया। इसमें हाईस्कूल में रुद्र प्रताप सिंह, उदय प्रताप सिंह, लविश, प्राची दिसावर, लक्ष्य राणा, हरषि गुप्ता, कीर्ति गोरसी, दिव्या, लवी, शावेज, शिफा मिर्जा, एंजल पंवार को सम्मानित किया गया। वहीं, इंटरमीडिएट में बुशरा, अक्षित कुमार, मानव चौहान, आदित्य घोष, विशांग कुमार, शिफा, वंशिका, वंशू, अंजलि देवी और अरूशा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed