फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mercury reached 2.9 degrees, people shivering from cold

2.9 डिग्री पर पहुंचा पारा, ठंड से कांपे लोग

Sun, 07 Jan 2018 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 07 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mercury reached 2.9 degrees, people shivering from cold
कोहरे से गुजरते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, जिसमें न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस तक आ गया, जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


ठंड से बचने के लिए लोग हर उपाय कर रहे हैं। मगर  ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शुक्रवार की रात ही घना कोहरा आ गया था। शनिवार की सुबह विजिबिलिटी 20 से 30 मीटर रही। इसकी वजह से हाईवे पर वाहनों की गति काफी धीमी रही। कोहरे के साथ चल रही शीतलहर लोगों का दम निकाल रही है।
विज्ञापन


दिन भर कोहरा बने रहने की वजह से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। अनेक जगहों पर लोग अलाव पर हाथ तापते नजर आए। ठंड का असर बाजारों पर भी पड़ा है। शनिवार को नेहरू मार्केट समेत तमाम बाजारों में अन्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही। कमाई न होने से दुकानदार भी मायूस हैं। हालांकि गर्म कपड़ों और जूतों का बाजार थोड़ा ठीकठाक चल रहा है। इंसान तो इंसान पक्षियों और आवारा पशुओं तक पर ठंड की मार पड़ रही है। पक्षी और कुत्ते तक ठंड में लगातार दम तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed