फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mercury dropped due to fog and wind, came to five degrees Celsius

Saharanpur News: कोहरे और हवा से गिरा पारा, पांच डिग्री सेल्सियस पर आया

Wed, 20 Dec 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 20 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped due to fog and wind, came to five degrees Celsius
बेहट रोड पर कोहरे के बीच से गुजरते वाहन।
सहारनपुर। सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार की सुबह कोहरे और हवा चलने से तापमान में और गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान एक दिन पहले की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसकी वजह से लोग दिन भर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
विज्ञापन

जनपद में बीते दो दिन से लगातार कोहरा आ रहा है। सोमवार को दिन भर धूप निकलने के बाद रात में भी मौसम साफ रहा, लेकिन मंगलवार की सुबह तीन बजे कोहरा छाना शुरू हुआ, जिसके बाद सुबह सात बजे तक कोहरे ने घना रूप ले लिया। शहर की तुलना में देहात में अधिक कोहरा रहा। कोहरे के बीच से वाहन लाइट जलाकर धीमी गति से गुजरते नजर आए। सुबह सुबह कोहरे के बीच अभिभावकों के दुपहिया वाहनों, रिक्शाओं और टेंपो से स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी रही।
विज्ञापन

शहर में सुबह करीब 10 बजे, जबकि देहात में 11 बजे कोहरा छटा। इसके बाद धूप निकल आई, जिसने लोगों को कुछ हद तक राहत देने का काम किया, लेकिन फिर भी सर्दी का ऐसा असर रहा, कि लोग अपने गर्म कपड़े नहीं उतार सके। न्यूनतम तापमान 05 और अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed