{"_id":"5fb54e158ebc3e9c012811e8","slug":"merchants-should-help-prevent-infection-from-growing-dm-saharanpur-news-mrt5115010198","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण बढ़ने से रोकने में सहयोग करें व्यापारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण बढ़ने से रोकने में सहयोग करें व्यापारी : डीएम
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके कहा कि कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकना है। इसलिए सभी व्यापारी कोविड -19 गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करें। खुद भी दुकान पर मास्क लगाएं और ग्राहकों को भी बगैर मास्क दुकान में प्रवेश ना करने दें। उन्होंने कहा कि शहर को पांच सेक्टर में बांटकर सेक्टर प्रभारी और पुलिस के साथ गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रहे हैं, इसमें व्यापारी भी सहयोग दें।
बुधवार शाम को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक के दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। सहारनपुर के भी काफी व्यापारी दिल्ली से कारोबार के लिए आते जाते हैं। लिहाजा ऐसे व्यापारियों को ट्रेसिंग करके उनकी सैंपलिंग भी कराई जाए। व्यापारियों से कहा कि अपने प्रतिष्ठानों पर बोर्ड लगा दें कि बगैर मास्क ग्राहक का अंदर आना मना है। व्यापारी खुद भी गाइड लाइन का पालन करें। सैनिटाइजर की व्यवस्था अवश्य रखें। ताकि किसी भी सूरत में संक्रमण बढ़ने ना पाए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने में हर नागरिक को सहयोग करना है।
सड़कों पर उतरी टीम, चला चेकिंग अभियान
सहारनपुर। शहर के पांचों सेक्टर प्रभारी पुलिस बल के साथ शहर में चेकिंग चलाने निकले। इस दौरान कोर्ट रोड पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कई वाहन चालकों को रोका। दुकानदारों को भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी गई। कई वाहन चालकों के चालान भी अभियान के दौरान काटे गए।