फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Membership in sugarcane societies open until October 10: OP Singh

दस अक्तूबर तक बन सकेंगे गन्ना समितियों में सदस्य : ओपी सिंह

Fri, 02 Oct 2026 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Membership in sugarcane societies open until October 10: OP Singh
सहारनपुर। उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने बताया कि गन्ना समितियों में नए सदस्य बनने के लिए 30 सितंबर अंतिम तिथि निर्धारित थी। इसे किसानों की मांग पर बढ़ाते हुए दस अक्तूबर कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब 10 अक्तूबर तक बने नए सदस्य भी अपना गन्ना चीनी मिलों में सप्लाई कर सकेंगे। साथ ही उपज बढ़ोतरी के लिए भी यदि कोई किसान आवेदन करना चाहता है तो निर्धारित शुल्क के साथ 10 अक्तूबर तक अपना आवेदन कर सकता है। उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर ओपी सिंह ने कहा कि पिछले दिनों हुई बारिश से सहारनपुर मंडल में भी कई जगह पर गन्ने की फसल में जलभराव हुआ है। कई स्थानों पर गन्ने की फसल के गिरने की भी संभावना है।
विज्ञापन

इस स्थिति में गन्ना किसानों को तकनीकी सुझाव और सहायता के लिए गन्ना विभाग के अधिकारियों और वैज्ञानिकों द्वारा खेतों में निरीक्षण कर गिरे हुए गन्ने की बंधाई बहुत सावधानी से करने की सलाह किसानों को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed