फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mega Vaccination Day today, 73290 people will get vaccinated

मेगा वैक्सीनेशन डे आज, 73290 लोगों को लगेगा टीका

Thu, 26 Aug 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Mega Vaccination Day today, 73290 people will get vaccinated
सहारनपुर। कोरोनारोधी टीकाकरण को गति देने के लिए चिकित्सा विभाग आज (27 अगस्त को) मेगा वैक्सीनेशन डे मना रहा है। टीकाकरण के लिए 290 बूथ बनाए जाएंगे, जिन पर 73,290 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में अभी तक करीब दस लाख लोग पहली खुराक ले चुके हैं। दोनों खुराक लेने वालों की संख्या दो लाख 40 हजार से अधिक है। जनपद में 22 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। विभाग के पास पर्याप्त वैक्सीन हैं। अधिक से अधिक लोगों को कवर करने के लिए विभाग टीकाकरण की गति बढ़ा रहा है। 25 अगस्त को बड़े पैमाने पर टीकाकरण हुआ, जिसमें 30 हजार से अधिक लोगों को एक ही दिन में टीका लगाया गया। अब 27 अगस्त को मेगा वैक्सीनेशन डे मनाया जा रहा है, जिसमें 73290 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें 18 से 44 आयु वर्ग के साथ ही 45 वर्ष से अधिक आयु के भी लोग शामिल हैं। साथ ही इसमें पहली और दूसरी दोनों खुराक शामिल हैं। चूंकि टीकाकरण बड़े पैमाने पर चल रहा है। ऐसे में प्रत्येक बूथ पर कोविड-19 के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए गए हैं। जिसमें बिना मास्क के एंट्री नहीं देने तथा सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed