{"_id":"63f4cba76dd71ad2950870a7","slug":"meeting-in-deoband-maulana-zahoor-said-that-officials-should-strengthen-religious-education-board-of-jamiat-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"देबवंद में अहम बैठक: मौलाना जहूर बोले- जमीयत के दीनी तालीमी बोर्ड को मजबूत करें पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देबवंद में अहम बैठक: मौलाना जहूर बोले- जमीयत के दीनी तालीमी बोर्ड को मजबूत करें पदाधिकारी
Tue, 21 Feb 2023 07:18 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 21 Feb 2023 07:18 PM IST
सार
देबवंद में अहम बैठक : मौलाना जहूर ने कहा कि जमीयत के दीनी तालीमी बोर्ड को पदाधिकारी मजबूत करें। पढ़िए बैठक में और क्या-क्या हुआ।
विज्ञापन
देवबंद में हुई बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जमीयत उलमा-ए-हिंद (मौलाना महमूद मदनी गुट) की वार्किंग कमेटी की बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जमीयत के दीनी तालीमी बोर्ड को मजबूत बनाने और गोद लिए गांवों को आदर्श गांव बनाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को ईदगाह रोड स्थित महमूद हाल में आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष मौलाना जहूर अहमद ने दिल्ली में हुए अधिवेशन की सफलता के लिए सभी का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से जमीयत के तालीमी बोर्ड को मजबूत बनाने, जनपद की सभी तहसीलों में एकजुट होकर काम करने और जमीयत यूथ क्लब पर विशेष ध्यान देने और उसके लिए ट्रेनर की व्यवस्था करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: मेरी नहीं तो किसी की न होगी साक्षी, प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद को दी खौफनाक मौत, सामने आई वजह
विज्ञापन
मौलाना जहूर ने कहा कि जिन गांवों को गोद लिया गया है उन्हें आदर्श गांव बनाने की दिशा में काम किया जाए। बैठक में तुर्किये और सीरिया में भूकंप से प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने पर विचार विमर्श भी किया गया। साथ ही निर्णय लिया कि संगठन प्रत्येक माह अलग-अलग तहसीलों में बैठक का आयोजन करेगा। संचालन कारी इब्राहीम ने किया।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: आज शादी के बंधन में बंधेंगी अंतर्राष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान, देखें हल्दी-मेहंदी की तस्वीरें