{"_id":"5ff49d208ebc3e2eef742523","slug":"meerut-s-team-defeated-ghaziabad-by-four-wickets-saharanpur-news-mrt5190511193","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ की टीम ने गाजियाबाद को चार विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ की टीम ने गाजियाबाद को चार विकेट से हराया
विज्ञापन
गंगोह में टास जीतने के बाद हाथ मिलाती दोनो टीमों की कप्तान
- फोटो : SAHARANPUR
मेरठ की टीम ने गाजियाबाद को चार विकेट से हराया
गंगोह। महिला क्रिकेट मैच में मेरठ की टीम ने गाजियाबाद को चार विकेट से हरा कर प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जीत लिया। वुमन ऑफ दी मैच मेरठ की कात्यायनी रहीं।
नानौता मार्ग स्थित विश्वामित्र इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर विश्वामित्र क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का पहला मैच गाजियाबाद व मेरठ के बीच खेला गया। गाजियाबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। पारी में अक्षिता ने 29 और प्रिया गौड़ ने 26 रन का योगदान दिया। मेरठ की तरफ से खुशी शर्मा ने दो विकेट लिए। गाजियाबाद ने मेरठ की टीम को 139 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेरठ की टीम ने 24.3 ओवर में चार विकेट रहते हुए मैच जीत लिया। मैच में कात्यायनी ने सर्वाधिक 43 रन व भारती ने 32 रन बनाए।
गाजियाबाद की तरफ से महक यादव ने दो विकेट लिए। श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए वुमन ऑफ द मैच कात्यायनी को दिया गया। कोच विनय कुमार मोसिन सैफी, अश्वनी वर्मा, साजिद उमर, विक्की चौधरी, राकेश शर्मा, सचिन सैनी, राजपाल सिंह, भावना तोमर, सुहैल खान शशिकांत शर्मा, संदीप चौधरी, अनिल चैधरी, विजय जिंदल आदि रहे।