फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut rally today update: Akhilesh Yadav and Jayant Sigh have targeted on UP BJP government

अखिलेश बोले: भाजपा के लिए रेड अलर्ट है...महंगाई का, किसानों की बदहाली और 'लाल टोपी' का, सपा ही करेगी सत्ता से बाहर

Tue, 07 Dec 2021 05:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 Dec 2021 05:36 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा ‘रेड एलर्ट’ है महंगाई का, बेरोजगारी-बेकारी का, किसान-मजदूर की बदहाली का, हाथरस, लखीमपुर, महिला व युवा उत्पीड़न का, बर्बाद शिक्षा, व्यापार व स्वास्थ्य का और ‘लाल टोपी’ का क्योंकि वो ही इस बार भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

विज्ञापन
Meerut rally today update: Akhilesh Yadav and Jayant Sigh have targeted on UP BJP government
मंच पर अखिलेश यादव और जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की मंगलवार को मेरठ के दबथुवा में ऐतिहासिक रैली हुई। वहीं रैली में भीड़ को देख सपा और रालोद के कार्यकर्ता गदगद दिखे। बताया गया कि जयंत चौधरी और अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर 1 बजकर 19 मिनट पर दबथुवा पहुंचा। यहां से पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किए जाने के बाद दोनों नेता रैली स्थल के लिए रवाना हो गए। ऐसा पहली बार है, जब दोनों नेताओं ने एक साथ किसी रैली को संबोधित किया।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने पत्रकारों का आभार व्यक्त किया
अखिलेश यादव ने मंच से किसानों, नौजवानों, माताओं-बहनों और पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए अपनी बात शुरू की, कहा कि मेरठ की क्रांतिकारी धरती ने चौधरी चरण सिंह जैसे लोगों को जन्म दिया, जिन्होंने किसानों और जनता के हित में काम किया। बाबा टिकैत को याद करते हुए कहा कि बाबा टिकैत ने इस क्रांतिकारी धरती के किसानों को जगाया।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसा पहली बार है, जब मैं इतना बड़ा जनसैलाब देख रहा हूं। यह जनसैलाब बता रहा है कि इस बार भाजपा का सूरज डूबेगा, यह जनसैलाब बता रहा है कि ये जनता भाजपा को हमेशा के लिए पश्चिम से खदेड़ देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखी ये बड़ी बात 
अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, भाजपा के लिए ‘रेड एलर्ट’ है महंगाई का, बेरोजगारी-बेकारी का, किसान-मजदूर की बदहाली का, हाथरस, लखीमपुर, महिला व युवा उत्पीड़न का, बर्बाद शिक्षा, व्यापार व स्वास्थ्य का और ‘लाल टोपी’ का क्योंकि वो ही इस बार भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि जो पैदा करे खाई, वही भाजपाई।

अखिलेश यादव बोले- 2022 में बदलाव होकर रहेगा
अखिलेश यादव ने कहा कि लाल, हरा, सफेद और पिला रंग दिख रहा है, एक रंगी कभी किसी के जीवन में खुशहाली नहीं ला सकता है। उन्होंने कहा कि ये सरकार जाने वाली है, परिवर्तन होकर रहेगा। एलान है कि भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी। सभी लोग मदद करना।

अखिलेश बोले- एमएसपी के लिए ठोस फैसला हो
अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों का हक मिले और एमएसपी के लिए ठोस फैसला हो। उन्होंने कहा भाजपा किसानों के हक में फैसला नहीं करना चाहती है। गठबंधन किसानों को उनका हक दिलाएगा। भाजपा के मंत्री और समर्थकों ने किसानों को गाड़ी से कुचल दिया है। मान छीना है, भाजपा को जाना होगा। 

अखिलेश ने कहा हवाई जहाज बेच दिये, एयरपोर्ट बेच दिये, रेलवे स्टेशन बेच दिये। हवाई चप्पल वाले को हवाई जहाज में बैठाने का क्या हुआ। आज मोटरसाइकिल चलाना भी भारी हो गया है। भाईचारे को मजबूत करने लिए रालोद-सपा के कार्यकर्ता खड़े हैं। किसानों का बकाया है, नेता किसानों को भुगतान के लिए कहकर जा रहे हैं और चीनी मिल पैसा नहीं दे पा रहे। अखिलेश ने कहा हमारी सरकार बनेगी तो भुगतान करेगी। उन्होंने कहा बिजली का बिल आ रहा है तो करंट लग रहा है। बाबा मुख्यमंत्री बिजली कारखाने का नाम नहीं रट पाए हैं। समाजवादी पार्टी व रालोद मिलकर सरकार बनेगी तो गरीब लोगों को बिजली बिल से राहत देंगे।

चौधरी जयंत बोले- एक साल से हो रहा किसानों का अपमान  
चौधरी जयंत सिंह का भाषण एक बजकर 45 मिनट पर शुरू हुआ। जयंत ने जनसैलाब को राम-राम करते हुए कहा कि क्रांति भूमि पवित्र धरती को नमन करता हूं। 1857 से पहले या उसके बाद, जब भी देश को जरूरत पड़ी यहां के बेटे-बेटियों ने हमेशा मुकबाला किया। राजनीति में दिखावा बहुत हो चुका है। एक साल किसानों का अपमान हुआ। भाजपा के किसी पद पर बैठे किसी नेता की हिम्मत नहीं इस पर बोले। लखनऊ में अदब है, मेरठ में गजब है। यह चौधरी चरण सिंह की कर्म भूमि है। युवा कह रहे हैं भाजपा को सरकार भी गंवानी पड़ेगी। रालोद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा कि मेरठ चलो और यूपी बदलो।

उत्तम पटेल बोले- अखिलेश-जयंत जो संदेश देंगे, उसे गांव-गांव तक पहुंचाना
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि पश्चिमी यूपी की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। कहा कि आज अखिलेश यादव और जयंत चौधरी जो संदेश देंगे उसे गांव गांव तक पहुंचाना और भाजपा की सरकार को हटाना। साल 2022 में गठबंधन की सरकार बनवाना। 

अतुल प्रधान बोले- खचाखच भरा है मैदान
मेरठ से सपा नेता अतुल प्रधान ने मंच से कहा कि ये खचाखच भरा मैदान, दूर तक दिख रही जनता, अपने प्रदेश अध्यक्ष का तहे दिल से स्वागत और सतकार करता हूं। सपा नेता ने कहा कि बाबा जी को गुस्सा बहुत आता है। 2022 में बाबा जी को इनता फ्री कर दो कि गोरखपुर में बछड़ों के साथ खेलें। उन्होंने कहा कि हम और अखिलेश जी साथ चल रहे हैं। गठबंधन का एलान हो चुका है। मेरठ के चौधरी चरण सिंह की इस कर्मभूमि में हम शहीद किसानों का एक-एक स्मारक बनाएंगे। ताकि देश का किसान उनकी कुर्बानी को याद रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed