{"_id":"67f2ce246107dc39360ef6f7","slug":"medicines-will-increase-in-government-hospitals-patients-will-get-relief-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-146578-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सरकारी अस्पतालों में बढ़ेंगी दवाएं, मरीजों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सरकारी अस्पतालों में बढ़ेंगी दवाएं, मरीजों को राहत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले के सरकारी अस्पतालों में जल्द ही नई जीवन रक्षक दवाएं मिलेंगी। इन दवाओं को सूची में शामिल किया है। इस वित्तीय वर्ष में ही वितरण शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज के अलावा जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, 21 सीएचसी, 59 पीएचसी हैं। इनकी ओपीडी में रोजाना तीन हजार से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। कई बीमारियां ऐसी हैं, जिनकी सरकारी अस्पतालों में दवा आसानी से नहीं मिलती हैं। मरीजों को बाहर निजी मेडिकल स्टोरों पर जाना पड़ता है। नए वित्तीय वर्ष से सरकारी अस्पतालों की सूची में नई दवाओं को शामिल किया जाएगा। जिला अस्पताल की बात करें तो यहां अभी तक 287 तरह की दवा मिलती हैं। यहां करीब 90 से 100 तरह की दवा बढ़ेगी। सीएचसी पर 190 की बजाय 242 और पीएचसी पर 99 से बढ़कर 195 तरह की दवा मिलेंगी।
इसी तरह मेडिकल कॉलेज, महिला अस्पताल में भी दवा बढ़ेगी। गांवों में खुले जन आरोग्य मंदिरों में अब जांचों के साथ ही कई जीवन रक्षक दवाइयों की संख्या बढ़ाई जाएगी।