फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Medicines should not expire, so keep checking from time to time: AD Health

दवाइयां एक्सपायर न हो, इसलिए समय-समय पर करते रहे चेक : एडी हेल्थ

Sun, 04 Jun 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 04 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Medicines should not expire, so keep checking from time to time: AD Health
जनता रोड पर जनपदीय औष​धि वेयर हाउस का निरीक्षण करती एडी हेल्थ डॉ. ज्योत्सना वत्स
सहारनपुर। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. ज्योत्सना वत्स ने जनपदीय वेयर हाउस, पोस्टमार्टम हाउस, कोल्ड चेन यूनिट और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि दवाइयां एक्सपायर न हो, इसलिए समय-समय पर उन्हें चेक करते रहे।
विज्ञापन

शनिवार को एडी हेल्थ डॉ. ज्योत्सना वत्स ने सबसे पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने राजकीय अभिलेखों के अच्छे रखरखाव के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जनता रोड पर संचालित जनपदीय औषधि वेयर हाउस में लेजर, उपस्थिति रजिस्टर देखें। साथ ही यहां तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए कि दवाइयों का रखरखाव एवं रजिस्टर में सभी एंटी की जाए। दवाइयां एक्सपायर नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

एडी हेल्थ ने कोल्ड चेन यूनिट का निरीक्षण करते हुए कहा कि रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके बाद वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। यहां उन्हें अवगत कराया गया कि 24 घंटे रोटेशन में ड्यूटी रोस्टर के अनुसार फार्मासिस्ट एवं चिकित्सक की रहती है। जिला अस्पताल में सात डीप फ्रीजर शव रखने के लिए उपलब्ध हैं। शव ले जाने के लिए भी शव वाहन भी उपलब्ध हैं। इस दौरान उनके साथ संयुक्त निदेशक डॉ. मिनेश चावला, एसीएमओ डॉ. संजय यादव, डॉ. सत्यप्रकाश, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed