फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Medicine kit for children's corona treatment

बच्चों के कोरोना इलाज के लिए आई दवा किट

Mon, 21 Jun 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Medicine kit for children's corona treatment
बच्चो के लिए आयी दवा की किट। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों और किशोरों के इलाज की तैयारियां शासन स्तर से चल रही हैं। इसी क्रम में शासन ने बच्चों और किशोरों के इलाज के लिए चिकित्सा विभाग को दवा की 23,850 किट भेजी है। दवा किट ब्लॉक के हिसाब से भेजी गई है, जिनको निगरानी समितियों के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों और किशोरों को मुहैया कराया जाएगा। चिकित्सा विभाग ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को प्रभावित करेगी। इसी के मद्देनजर सरकार बच्चों और किशोरों को कोरोना से बचाव के लिए कई कदम उठा रही है। बच्चों और किशोरों के लिए दवा की किट भी तैयार कर ली गई है, जिनमें किशोरों के लिए टैबलेट्स और बच्चों के लिए कई प्रकार के सीरप शामिल किए गए हैं। सहारनपुर के सभी ब्लॉकों के लिए फिलहाल 23,850 किट शासन ने भेजी है, जो वेयर हाउस में सुरक्षित रखी है। चिकित्सा विभाग इन किट को ब्लॉक स्तर की निगरानी समितियों को देंगे। निगरानी समितियां अपने-अपने ब्लॉक में कोरोना के लक्षण वाले बच्चों और किशोरों को किट उपलब्ध कराएंगी। जिससे कोरोना को शुरुआत ही में बेअसर किया जा सके।
विज्ञापन

इलाज के लिए बनाए हैं चार आयु वर्ग
शासन ने इलाज के लिए बच्चों और किशोरों के चार आयु वर्ग निर्धारित किए हैं। पहला वर्ग जीरो यानी नवजात से 12 माह, दूसरा वर्ग एक से पांच वर्ष, तीसरा वर्ग छह से 12 वर्ष तथा चौथा वर्ग 13 से 18 वर्ष के आयु वालों का है। दवा की किट भी आयु वर्ग के हिसाब से अलग-अलग बनाई गई हैं। किशोरों के लिए टैबलेट्स दी गई हैं, जबकि अलग-अलग आयु वर्ग के लिए अलग-अलग तैयार की गई हैं। बच्चों और किशोरों के लिए अलग-अलग
विज्ञापन
विज्ञापन

आयु वर्ग---------किट संख्या
जीरो से 12 माह-----4770
एक से पांच वर्ष-----4770
छह से 12 वर्ष-------4770
13 से 18 वर्ष--------9540
कुल किट------------23850
आयु वर्ग किट में शामिल दवाएं
शून्य से 12 माह पैरासिटामॉल सिरप, मल्टी विटामिन ड्रॉप और ओआरएस पैकेट
एक से पांच वर्ष पैरासिटामॉल सिरप, मल्टी विटामिन ड्रॉप और ओआरएस पैकेट
छह से 12 वर्ष पैरासिटामॉल 500 सिरप, मल्टीविटामिन टैबलेट, आईवरमैक्टिन 06 टैबलेट और ओआरएस पैकेट।
13 से 18 वर्ष पैरासीटामोल 650, आईवरमैक्टिन 12, एजीथ्रोमाइसिन 500, एसकॉर्बिक एसिड 500, बीकॉम्प्लेक्स और विटामिन डी360के।
कोरोना से बच्चों और किशोरों को बचाने के लिए सरकार बेहद गंभीर है। यही वजह है कि तीसरी लहर से निपटने के लिए कई बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। बच्चों और किशोरों के लिए बड़ी संख्या में दवा की किट आई है, जिनको निगरानी समितियों के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों और किशोरों को मुहैया कराया जाएगा।
- डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ।

बच्चो के लिए आयी दवा की किट।

बच्चो के लिए आयी दवा की किट।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed