फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Medical workers expressed their anger by boycotting work for two hours

दो घंटे कार्य बहिष्कार कर चिकित्साकर्मियों ने जताया रोष

Fri, 09 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Medical workers expressed their anger by boycotting work for two hours
सहारनपुर। चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर पीएमएस संवर्ग, नर्सिंग संवर्ग, पैरामेडिकल संवर्ग आदि ने स्थानांतरण नीति के विरोध में सुबह आठ बजे से दस बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। सरकार के इस निर्णय को कर्मचारियों को दंडित करने वाला बताया।
विज्ञापन

जीएस भंडारी ने बताया कि स्थानांतरण नीति को रोकने के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. डीएस नेगी द्वारा दिए गए आश्वासन पर दो जुलाई को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया था। मगर पता चला है कि महानिदेशालय द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि बीते करीब डेढ़ साल से चिकित्सक और कर्मचारी लगातार कोविड-19 में ड्यूटी कर रहे हैं। संक्रमित हो रहे हैं, जिनमें से कइयों की जान भी चली गई है। ऐसे में स्थानांतरण किया जाना उचित नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्थानांतरण नीति के विरोध में शुक्रवार नौ जुलाई से शुरू हुआ आंदोलन 11 जुलाई तक चलेगा। कर्मचारी प्रतिदिन सुबह दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। 12 जुलाई को प्रदेशभर के चिकित्सक एवं कर्मचारी सुबह दस बजे महानिदेशालय लखनऊ का घेराव करेंगे। इस दौरान पीएन डंगवाल, जमील, पीएस बुटोला, सुनील डोबाल, भूपेंद्र यादव, रणदीप सिंह, एसके अवस्थी, जेएस कलुडा, धंतू मिस्त्री, भरत सिंह रावत, आशुतोष, विकास गुप्ता, पुष्पेंद्र, संदीप चौहान, अजय वर्मा, अनिल पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed