फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Medical waste plant is not approved, farmers surrounded the police station

Saharanpur News: मेडिकल वेस्ट प्लांट मंजूर नहीं, थाने का घेराव कर गरजे किसान

Tue, 28 Feb 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 28 Feb 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Medical waste plant is not approved, farmers surrounded the police station
बड़गांव की महापंचायत में उमड़े किसान
बड़गांव (सहारनपुर)। भारतीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर थाना बड़गांव का घेराव करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची एडीएम प्रशासन व अन्य अधिकारियों को किसानों ने अपने बीच बैठा लिया और ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। एडीएम ई के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह ग्यारह बजे भारतीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले कार्यकर्ता थाने का घेराव करते हुए थाना प्रांगण में धरने पर बैठ गए। जहां किसानों ने गांव अंबेहटाचांद में प्रस्तावित मेडिकल वेस्ट प्लांट न बनाने, दिल्ली देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर के दोनों ओर सर्विस रोड, अंडर पास की चौड़ाई और ऊंचाई बढ़ाने, बड़गांव क्षेत्र को जोड़ने के लिए कट तथा महाराणा प्रताप की प्रतिमा के सुंदरीकरण की मंजूरी की मांग दोहराई। सूचना के बाद धरना स्थल पर पहुंची एडीएम प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, एनएचएआई के संतोष कुमार व ललित कुमार को किसानों ने अपनी बीच धरने पर बैठा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम प्रशासन को उक्त मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। एडीएम ने समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन देकर धरने का समापन कराया।
इससे पहले धरने को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह ने कहा कि हम चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह के वंशज हैं। छाती पर चढ़कर अपना अधिकार लेने में सक्षम हैं और कभी इससे पीछे नहीं हटेंगे। प्रशासन इसमें हठधर्मिता न दिखाए अंबेहटाचांद गांव में मेडिकल वेस्ट प्लांट कतई मंजूर नहीं होगा। चाहे इसके लिए कोई भी कुर्बानी देने पड़े। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसान धरती कू फाड़कै कैंची बो दे और जब उन्हें गुस्सा आवै न तो वह उस पर भी पलकटी बजा देवें, इसे किसान कहै। उन्होंने भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि ज्यादा गुमान में न आवै जब ये बक्से भरने जानते हैं तो उन्हें खाली करना भी जानै। उन्होंने कहा कि अब सभी किसान जाति मजहब छोड़कर एक हो जाओ अब ये सरकारें धरने प्रदर्शन की आदि हो चली हैं। जिलाध्यक्ष अजब सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा, नरेश तोमर, अनू मलिक, दीपक सोम, श्यामवीर प्रधान, पूर्व प्रधान बहेड़ा संजू राणा, विनोद राणा, आशीष राणा आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता ठाकुर कुशलपाल सिंह और संचालन श्यामबीर प्रधान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
थाने में खाना बनाने को लेकर सीओ से हुई तीखी बहस
सुबह धरना-प्रदर्शन शुरू होने से पहले सीओ देवबंद रामकरन व संगठन कार्यकर्ताओं के बीच थाना परिसर में खाना बनाने को लेकर तीखी बहस हो गई। बावजूद इसके संगठन कार्यकर्ताओं ने थाने में ही भट्ठी लगाकर खाना बनवाया। महापंचायत में ट्रैक्टरों और गाड़ियों से किसान पहुंचे, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह बैल गाड़ी से पंचायत स्थल पर आए। इससे पहले सुबह से ही कई थानों की पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात कर दी गई थी।

बड़गांव की महापंचायत में उमड़े किसान

बड़गांव की महापंचायत में उमड़े किसान

बड़गांव की महापंचायत में उमड़े किसान

बड़गांव की महापंचायत में उमड़े किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed