फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Medal emphasis trial

पदक के लिए जोर आजमाइश

Sat, 31 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 31 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Medal emphasis trial
दौड़ लगाते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को हुई जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुल 338 बालक और बालिकाओं ने भाग लिया। पदक जीतने के लिए खिलाड़ियों ने खूब जोर-आजमाइश की। पदक विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन


बालकों की 100 मीटर दौड़ में अशरमीर आलम, विपिन कुशवाह और सौरभ कुमार पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में विशाल पहले, गुरमीत दूसरे और अमित कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में सचिन ने पहला, विजय ने दूसरा और रोबिन ने तीसरा स्थान पाया। 
विज्ञापन


800 मीटर दौड़ में अशरमीर पहले, अजय दूसरे तथा रजनीश और अश्वनी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में अशरमीर ने पहला, रजनीश ने दूसरा तथा अश्वनी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


5000 मीटर दौड़ में पद्म, विक्की और मनोज क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में गुरुदेव ने पहला, अभिषेक कांबोज ने दूसरा और अभिषेक ने तीसरा स्थान पाया। 100 मीटर हर्डल में हर्षित पहले, गुरुदयाल दूसरे और आयुष तीसरे स्थान पर रहे। 

भाला फेंक में कार्तिक ने पहला, विक्की ने दूसरा और आयुष ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्क थ्रो में फरमान अली ने पहला, अंकित ने दूसरा और विशांक ने तीसरा स्थान पाया। गोला फेंक में निहार, गौरव और शगुन ने  पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में निकिता पहले, विशाखा दूसरे और नीति तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में स्वाति ने पहला, रिया त्यागी ने दूसरा और साक्षी ने तीसरा स्थान पाया।

400 मीटर दौड़ में अंजली पहले, सुमन दूसरे और काजल तीसरे स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ में सीमा, रूमा और मोनिका क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ में उम्मेफरवा पहले, मेघा रावत दूसरे और साक्षी तीसरे स्थान पर रही। 

3000 मीटर दौड़ में तानिया ने पहला, इशा ने दूसरा और रचना ने तीसरा स्थान पाया। लंबी कूद में दीपांशी पहले, मानसी दूसरे और प्रीति तीसरे स्थान पर रही।

100 मीटर हर्डल में प्राची, निकिता और पूजा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। भाला फेंक में रिया ने पहला, आरुषि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्क थ्रो में राधा पहले, प्रीति दूसरे और हिमानी तीसरे स्थान पर रही। 


गोला फेंक में वेदांती पहले, साक्षी दूसरे और पूजा तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव, एके गुप्ता, ईश्वरपाल सिंह, गुलाब सिंह राणा, यशपाल सिंह, संदीप रंधावा, रामशरण, रविकांत धीमान, सतीश, अब्दुल अहद, प्रवीन कुमार, रेशु बालियान, लाल धर्मेंद्र प्रताप, शारिक हुसैन आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed