{"_id":"6a85ff3390183c1f200c81a5","slug":"mechanic-on-motorcycle-dies-after-collision-with-tractor-trolley-villagers-stage-road-blockade-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-182045-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार मिस्त्री की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार मिस्त्री की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Thu, 20 Aug 2026 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
बड़गांव। गांव अंबेहटाचांद में बुधवार शाम ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार भगवानपुर निवासी ऋतिक (19) की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने मुआवजे, मकान, अधिकारियों को मौके पर बुलाने और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया।
गांव भगवानपुर निवासी ऋतिक शाम साढ़े पांच बजे बाइक से हलगोवा स्थित अपनी दुकान पर जा रहा था, तभी सहारनपुर की ओर से आ रही जहारवीर गोगा श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से भाग गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे भगवानपुर के ग्रामीणों ने बड़गांव-मल्हीपुर-सहारनपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाने का प्रयास किया लेकिन मृतक के परिजन उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। जाम की सूचना पर देवबंद सीओ अमित सिंह और तहसीलदार जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने जाम लगा रहे लोगों से वार्ता की, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। उनका कहना था कि जब तक मौके पर जिले के आला अधिकारी आकर आर्थिक मदद, मृतक आश्रित को मकान और उचित कार्रवाई का भरोसा नहीं देते जब तक वह यहां से नहीं उठेंगे।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली में सवार लोग बालूमाजरा के रहने वाले थे और जहारवीर गोगा की चाब यानि प्रसाद कंदूरी में चढ़ाकर वापस लौट रहे थे। मृतक अपने माता-पिता की दो संतानों में छोटा भाई था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। ऋतिक हलगोवा में ट्रैक्टर मिस्त्री की दुकान चला रहा था। सीओ देवबंद अमित सिंह ने बताया कि हादसे की जिम्मेदार ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।