फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mayor sir, officers of enforcement team behaving indecently

महापौर साहब, अभद्र व्यवहार कर रहे प्रवर्तन दल के अधिकारी

Thu, 03 Mar 2022 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Mayor sir, officers of enforcement team behaving indecently
सहारनपुर। नगर निगम की ओर से भेजे जा रहे हाउस टैक्स में आ रहीं त्रुटियों को सही कराने सहित अन्य मांगों को लेकर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर संजय वालिया से भेंट की। उन्होंने प्रवर्तन दल के अधिकारियों पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया, साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क एवं जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण कराने की भी मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को आईआईए के चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना की अध्यक्षता में संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर से मिला। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से उद्यमियों को जो हाउस टैक्स भेजे जा रहे हैं उनमें कई प्रकार की त्रुटियां हैं। उन्होंने कहा कि संस्था के सदस्य हाउस टैक्स देने के लिए मना नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम के राजस्व विभाग के प्रवर्तन दल के अधिकारी औद्योगिक इकाइयों में पहुंचकर संस्था के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने एमएसएमई औद्योगिक इकाइयों के बकाया हाउस टैक्स की वसूली के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू करने का एक प्रस्ताव भी महापौर को दिया। उन्होंने जनता रोड पर पराग डेयरी के बराबर में औद्योगिक क्षेत्र कामधेनु कांप्लेक्स वाली सड़क के निर्माण, औद्योगिक क्षेत्र एएस कांप्लेक्स देहरादून रोड पर सड़क निर्माण एवं जलनिकासी के लिए नालियों के निर्माण, छज्जपुरा में सड़क निर्माण आदि की भी मांग की।
विज्ञापन

इस पर महापौर संजीव वालिया ने भरोसा दिया कि किसी भी उद्यमी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। सड़क एवं नालियों का निर्माण भी जल्द कराया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह, प्रियेश गर्ग, सुनील सैनी, विकास मलिक, राजन चावला, अरविंद मौर्य, सुरेन्द्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed