UP: हादसे पर मायावती का ट्वीट, CM योगी ने किया बड़ा एलान, एंबुलेंस देरी से पहुंचने पर फूटा लोगों का गुस्सा
Saharanpur News : सहारनपुर में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर मायावती ने ट्वीट किया है। उधर, सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद का एलान किया है। लेकिन एंबुलेंस के देरी से पहुंचने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया।
विस्तार
सहारनपुर जनपद में देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव बोंदकी में एनडीआरएफ और पुलिस टीम ने ढमोला नदी में रेस्क्यू कर बृहस्पतिवार सुबह दो शव निकाले, लेकिन तब मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची।
वहीं, एंबुलेंस दो घंटे देरी से पहुंची, इसको लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हंगामा कर दिया। चौकी इंचार्ज संजय शर्मा ने लोगों को समझाकर किसी तरह शांत कराया।
इसके बाद एबुलेंस पहुंची और शवों को गांव बालेली ले गई। इस हंगामे के बाद यहां कई एंबुलेंस खड़ी की गईं। बाद में तीन शव और मिले, जिन्हें एंबुलेश से अस्पताल भेजा गया।
मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख, आर्थिक मदद की दी जानकारी
गांव बोंदकी में हुए हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दुख जताया है। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने और घायलों को उचित उपचार दिए जाने के निर्देश दिए।
बसपा सुप्रीमो ने दुख प्रकट किया
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के सहारनपुर ढमोला नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने कारण नौ लोगों की मौत हो गई, जो अति दुखद है। यूपी सरकार पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करे।
यह भी पढ़ें: जज के भतीजे की हत्या का खुलासा: बचपन के दोस्त निकले हत्यारोपी, सामने आई मर्डर की ये बड़ी वजह
मृतकों के परिजनों को दिए चार-चार लाख के चेक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद हादसे में मरे लोगों के परिजनों को बृहस्पतिवार शाम मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद, एडीएम ई डा. अर्चना द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार, एसडीएम युवराज सिंह ने चार-चार लाख रुपये के चेक देकर आर्थिक मदद दी।
यह भी पढ़ें: Meerut: शोहदों से परेशान गर्ल्स कॉलेज ने बदला समय, अमर उजाला की खबर पर DGP ने लिया संज्ञान, दौड़ी फोर्स