फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Maximum temperature increased by .5 degrees, heat effect remained

Saharanpur News: अधिकतम तापमान में .5 डिग्री की वृद्धि, रहा गर्मी का असर

Sat, 30 Nov 2024 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 30 Nov 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Maximum temperature increased by .5 degrees, heat effect remained
सहारनपुर। अधिकतम तापमान में वृद्धि के कारण शुक्रवार को दोपहर में गर्मी रही। लोग गर्म कपड़े उतारने को मजबूर रहे। मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

नवंबर समाप्ति की ओर है, लेकिन सर्दी बढ़ने की बजाय कम हो रही है। शुक्रवार को सुबह के समय मौसम में अच्छी ठंडक थी। न्यूनतम तापमान एक दिन पहले बृहस्पतिवार के समान 13 डिग्री सेल्सियस ही रहा, लेकिन अधिकतम तापमान में .5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। इसकी वजह से दोपहर के समय गर्मी का अहसास रहा। अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार को 24 डिग्री सेल्सियस था, जो बढ़कर 24.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम के इस बदलाव से मौसम विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं।
विज्ञापन

मौसम वेधशाला के प्रभारी अमीर आलम का कहना है कि बीते वर्ष 29 नवंबर को न्यूनतम तापमान 12.8 और अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस था। माना जा रहा है कि जब तक बारिश नहीं होगी, तब तक सर्दी ठीक से नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed