फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Maulana was attacked and injured for being associated with BJP.

Saharanpur News: भाजपा से जुड़ा होने पर मौलाना पर हमला कर घायल किया

Sat, 16 Sep 2023 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Maulana was attacked and injured for being associated with BJP.
मौलाना लुतफुर्रहमान कासमी ने कराया था मन की बात कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। भाजपा से जुड़ा होने पर एक व्यक्ति ने मौलाना लुतफुरर्हमान पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। मौलाना को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीडित मौलाना ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
मौलाना लुतफुर्रहमान ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह नगर के मोहल्ला बड़जियाउलहक पर परिवार के साथ रहते हैं और लड़कियों का मदरसा भी चलाते हैं। वह भाजपा से जुड़े हैं। उन्होंने कुछ दिन पूर्व इंदिरा पार्क में पीएम मोदी के मन की बात का कार्यक्रम का आयोजन कराया था। आरोप है कि इसी को लेकर मोहल्ले का ही एक व्यक्ति उनसे रंजिश रखने लगा। जिसको लेकर वह आए दिन रास्ते में रोककर गाली गलौज करता रहता है।
विज्ञापन

आरोप है कि शुक्रवार को उसने फिर से उन्हें रास्ते में रोक लिया तथा भाजपा से जुड़ा होने को लेकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने डंडे से हमला कर दिया, जिसमें उन्हें चोटें आई हैं। वहां इकट्ठा हुए लोगों ने उनकी जान बचाई। मौलाना लुतफुर्रहमान का आरोप है कि बृहस्पतिवार को भी उक्त व्यक्ति ने उन पर दरांती से हमले का प्रयास किया था। जिसकी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दी गई। कोतवाल सूबे सिंह का कहना है मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed