फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mass movement will make a dirt-free India campaign

गंदगी मुक्त भारत अभियान को बनाएंगे जनांदोलन

Tue, 18 Aug 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mass movement will make a dirt-free India campaign
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत स्वतंत्रता दिवस तक चलाया जाने वाला गंदगी मुक्त भारत अभियान अब आगे भी जारी रहेगा। इस अभियान से लोगों को जोड़कर सफाई के प्रति जागरूक कर जनांदोलन बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए निगरानी समितियों और प्रभावी किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नौ अगस्त से गंदगी मुक्त भारत अभियान जनपद के 11 विकास खंडों के अंतर्गत 887 ग्राम पंचायतों में रोजाना अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके अलावा शनिवार और रविवार को भी सफाई अभियान चलता है, लेकिन गंदगी मुक्त भारत अभियान को अलग तरीके से चलाकर लोगों को भी जागरूक किया गया था। अब शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी अखिलेश कुमार की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में जिला पंचायत राज विभाग कोरोना काल तक गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत गांवों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देगा। स्वच्छता और सफाई के प्रति लोगों को जागरूक कर इस अभियान से जोड़ा जाएगा। इसको लेकर ग्राम पंचायतों में बनाई निगरानी समितियों को निर्देशित किया गया है। पहले चरण आठ हजार से ज्यादा आबादी वाली ग्राम पंचायतों में विशेष तौर पर अभियान चलेगा। इसके अलावा छोटी ग्राम पंचायतों में भी अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन

इन बातों पर दिया जाएगा विशेेष ध्यान
-ग्राम पंचायतों में सैनिटाइजेशन, फॉगिंग, चूने का छिड़काव रोजाना होगा।
-सिंगल यूज प्लास्टिक के डिस्पोजल की व्यवस्था की जाएगी।
-ई-चौपाल का आयोजन कर लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा।
-पंचायत भवनों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
-सफाई को लेकर समय-समय पर छात्र-छात्राओं को शामिल कर निबंध प्रतियोगिता होगी। इसमें छात्रों को पुरस्कार भी दिया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस तक चलने वाले गंदगी मुक्त भारत अभियान को अब आगे भी चलाया जाएगा। कोरोना काल तक विशेष रूप से रोजाना अभियान चलेगा। इसमें लोगों को जोड़कर सफाई को लेकर जनांदोलन बनाया जाएगा। ताकि लोग खुद ही सफाई पर विशेष ध्यान देकर प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed