फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Martyr's family angry for not installing statue

शहीद निशांत के परिजनों ने शुरू किया धरना

Mon, 20 Dec 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Martyr's family angry for not installing statue
हकीकत नगर धरना स्थल में धरना प्रदर्शन करते शहीद निशांत शर्मा के परिजनों व अन्य पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
प्रतिमा नहीं लगाए जाने पर शहीद के परिजन नाराज
विज्ञापन

सहारनपुर। जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग में शहीद हुए सैनिक निशांत शर्मा के परिजनों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। आरोप है कि शासन-प्रशासन ने शहीद की प्रतिमा चौराहे पर लगाने का आश्वासन दिया था, लेकिन 11 माह बाद भी प्रतिमा नहीं लगाई गई।

हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर शहीद के परिजनों ने सर्व समाज के लोगों के साथ धरना शुरू किया। शारदा नगर निवासी निशांत की माता ममता शर्मा ने कहा कि देश की खातिर उनके पुत्र ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। सर्किट हाउस का मार्ग तो उनके पुत्र के नाम पर रख दिया गया, लेकिन प्रतिमा नहीं लगाई गई है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि हसनपुर चौक या फिर शुगर मिल चौक पर निशांत की प्रतिमा लगाई जाएगी। 11 महीने बाद भी प्रतिमा नहीं लगाई गई है, जबकि 24 जनवरी को निशांत का शहीदी दिवस है। उनकी मांग है कि इससे पहले प्रतिमा लगाई जाए। वहीं, बसपा सांसद हाजी फजलुरर्हमान के पुत्र मोनिस रजा ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर शहीद के परिजनों को समर्थन दिया। मोनिस रजा ने शहीद के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान राकेश शर्मा के अलावा रमेशचंद शर्मा, मोनू पंडित, विष्णु शर्मा, रोहित कौशिक, शुभम वत्स, निपुण भारद्वाज, राहुल शर्मा, पंडित ऋषभ, शुभम शर्मा, मनमोहन शर्मा, मोहित चौहान, विश कांबोज, रामदास, राहुल शर्मा, अरशी हसन, रश्मि टेरेंस, आकिल फारूक, अर्जुन पंडित, विशाल शर्मा, रवि, सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed