फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Married woman murdered for dowry

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या

Sun, 30 May 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Married woman murdered for dowry
सहारनपुर। गांव सबदलपुर में दहेज की खातिर अध्यापिका की हत्या कर दी गई। मायके पक्ष के लोगों ने कार की मांग पूरी न होने पर पति व ससुराल पक्ष पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना कुतुबशेर में पति सहित चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव चमनपुरा निवासी राकेश सैनी ने अपनी पुत्री प्रियंका की शादी 10 दिसंबर 2020 में थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव सबदलपुर निवासी पुनीत सैनी से की थी। उसकी पुत्री सरकारी स्कूल में अध्यापिका थी। शादी में उन्होंने 15 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद से दामाद पुत्री को परेशान करता था। वह शादी से पूर्व की उसकी दो साल की करीब दस लाख रुपये की तनख्वाह लाकर देने की मांग करता था। इतना ही नहीं ससुराल पक्ष द्वारा शादी में कार नहीं दिए जाने के ताने प्रियंका को दिए जाते थे। यह बात उसने कुछ समय पूर्व ही अपनी मां को बताई थी। शुक्रवार की शाम गांव सबदलपुर से उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई। वह मौके पर पहुंचे तो उनकी पुत्री जमीन पर पड़ी थी और गले पर फंदे के निशान थे। आरोपी तब तक वहां से फरार हो गए थे। सूचना पर थाना कुतुबशेर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ प्रथम चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, ससुर कंवरपाल, सास उर्मिला व देवर शिवम सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed