फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Married woman died under suspicious circumstances, brother said that sister was murdered for dowry

UP: विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत, भाई बोला- बहन को पीटकर मार डाला, दहेज में 3 लाख मांगते थे ससुराल वाले

Wed, 07 Jun 2023 09:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 07 Jun 2023 09:40 PM IST
सार

Saharanpur News : विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने कहा कि बहन को पीट-पीटकर मार डाला। उसने बताया गया कि ससुराल वाले उसकी बहन पर दहेज में तीन लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे।

विज्ञापन
Married woman died under suspicious circumstances, brother said that sister was murdered for dowry
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के देवबंद में मोहल्ला मुलतानियान में संदिग्ध हालातों में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के भाई ने तीन लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर पति सहित तीन लोगों पर पीट-पीटकर बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मोहल्ला मुलतानियान (कायस्थवाड़ा) निवासी तनवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब छह वर्ष पूर्व बहन गुलशाना (28) की शादी पड़ोस में रहने वाले अनीस के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही गुलशाना का पति, जेठ और चाचा दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। 
विज्ञापन


तनवीर के मुताबिक, पिछले काफी समय से उक्त लोग उस पर मायके से तीन लाख रुपये लेकर आने का दबाव बना रहे थे। तनवीर का आरोप है कि इसी मांग के चलते बुधवार की दोपहर गुलशाना के साथ जमकर मारपीट की गई। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। वह किसी तरह समीप में रहने वाली बहन के पास पहुंची। जहां से उसे फोन पर मारपीट की जानकारी मिली। वह बहन के घर पहुंचा और गुलशाना को चिकित्सक को दिखाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जीवा की क्राइम कुंडली: 1997 में मंत्री ब्रह्मदत्त का मर्डर, फिर अंसारी का बना राइट हैंड, बनना चाहता था डॉन

सूचना मिलने पर एसपी देहात सागर जैन सहित सीओ रामकरण और इंस्पेक्टर एचएन सिंह मौके पर पहुंचे और पूछताछ करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ रामकरण ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। आरोपी फरार हैं, गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Murder in Meerut: सिर में गोली लगते ही जमीन पर गिरी महिला अधिवक्ता, हत्या से दहला इलाका, सामने आई ये वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed