फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   married woman committed suicide by hanging herself after being Tired of dowry harassment in Saharanpur UP

Suicide: दुधमुंही बच्ची को बिलखता छोड़ फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता, फाेन पर परिजनों को बताई थी आपबीती

Fri, 05 Jul 2024 02:14 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 05 Jul 2024 02:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। वहीं मामले में पति, सास, ससुर सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
married woman committed suicide by hanging herself after being Tired of dowry harassment in Saharanpur UP
विवाहिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नकुड़ कस्बा अंबेहटा के गांव कैंडल में विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से तंग होकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतका के भाई ने पति, सास, ससुर सहित छह के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी है। 

विज्ञापन


गांव भैरमऊ निवासी रवि कुमार पुत्र मोहकम ने कोतवाली में दर्ज करायी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन मोनी(24) की शादी करीब दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव कैंडल निवासी सचिन पुत्र मांगेराम के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया था।

विज्ञापन

आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद ही मोनी के ससुराल वाले उसकी बहन को तरह-तरह की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। बताया कि उन्होंने बहन की खुशी के लिए कईं बार रुपये भी दिए, परंतु ससुराल वालों की मांग बढ़ती चली गई।

पीड़ित भाई ने बताया कि गत तीन जुलाई की शाम को उसकी मोनी ने रोते हुए बताया कि उसकी ससुराल वाले एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं तथा मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Suicide: बुलंदियों के सपने देख रही थी बेटी, गरीब पिता न जुटा सका पढ़ाई की फीस, चंद रुपयों में खरीद लाय 'जहर'

बताया कि इसके अगले दिन चार जुलाई की शाम करीब सात बजे किसी ने फोन पर मोनी की माैत हो जाने की सूचना दी तो वह तुरंत ही गांव कैंडल पहुंचे। जहां उसकी बहन मृत पड़ी थी।

मृतका के भाई ने पति सचिन, ससुर मांगेराम, सास मुन्नी, जेठ बिरम व जेठानी मीनाक्षी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि मृतका की गर्दन पर निशान मिले हैं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ हो सकेगी।

मृतका के पति व ससुर को हिरासत मे ले लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मृतका की एक नौ माह की दूधमुंही बच्ची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed