फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Married Woman Allegedly Assaulted and Thrown Out by In-Laws in Saharanpur; FIR Against Four

सहारनपुर: विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, दोनों बाजू तोड़ने का आरोप, पति समेत चार पर मुकदमा

Thu, 08 Oct 2026 01:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 08 Oct 2026 01:04 PM IST
सार

सहारनपुर में विवाहिता ने पति समेत ससुराल के चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पिटाई के दौरान उसकी दोनों बाजू टूट गईं और उसे घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Married Woman Allegedly Assaulted and Thrown Out by In-Laws in Saharanpur; FIR Against Four
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल के चार लोगों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उसकी पिटाई की, जिसमें उसकी दोनों बाजू टूट गईं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


15 साल पहले हुआ था निकाह
रामगढ़ रोड स्थित अल्तमश गार्डन निवासी नरगिस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब 15 साल पहले उसका निकाह हसनपुर चुंगी निवासी मोहसीन से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल के लोग उसे परेशान करते थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बागपत: परचून की दुकान में भीषण आग, दो सिलिंडर फटे; पांच साल की मासूम व महिला की मौत, कई अंदर फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

तीन अक्तूबर को मारपीट का आरोप
नरगिस के अनुसार, तीन अक्तूबर को पति मोहसीन, ससुर वसीम, देवर आरिफ और पति के दोस्त अरशद ने उसके साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि इसके बाद चारों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उसकी पिटाई की।

पीड़िता का आरोप है कि मारपीट में उसकी दोनों बाजू टूट गईं। इसके बाद आरोपियों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया।

पति समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी
मामले में पुलिस ने पति मोहसीन, ससुर वसीम, देवर आरिफ और अरशद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक अभिषेक चौरसिया ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच जारी है और सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed