{"_id":"6ac7f892bafc785a5a0cd5b0","slug":"eight-year-old-boy-dies-after-being-hit-by-a-car-during-the-farewell-ceremony-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-185499-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विदाई के दौरान कार की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विदाई के दौरान कार की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत
Fri, 09 Oct 2026 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
गंगोह(सहारनपुर)। लखनौती के मोहल्ला कुरैशियान में बृहस्पतिवार देर रात शादी समारोह के बीच हुए हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। शादी में बेटी की विदाई के दौरान एक आठ वर्षीय बालक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए करनाल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
लखनौती निवासी सलमान का आठ वर्षीय बेटा अर्श घर से परचून की दुकान पर खाने का सामान लेने के लिए निकला था। इसी दौरान पड़ोस में अब्बास के घर शादी समारोह चल रहा था। बरात आने के बाद शादी की रस्में पूरी हो चुकी थीं और बेटी की विदाई की तैयारी चल रही थी। बताया गया कि इसी दौरान अर्श भी मौके पर पहुंच गया। विदाई के दौरान वह एक कार की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का कहना है कि समारोह में डीजे और पटाखों के साथ बुलेट से भी पटाखे छोड़े जा रहे थे। तेज आवाज और भीड़ के कारण कुछ समय तक हादसे की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।
परिजन आनन-फानन में अर्श को लखनौती से करनाल के एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर आगे रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बाद में परिजन शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोह लेकर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अर्श के चाचा दानिश कुरैशी ने बताया कि अर्श घर से खाने का सामान लेने के लिए निकला था। पड़ोस में शादी समारोह के दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।