{"_id":"5e5bfb038ebc3ec7565ef85b","slug":"marking-of-the-route-connecting-the-airport-starts-saharanpur-news-mrt4716585199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई अड्डे से जोड़ने वाले मार्ग का चिह्नीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई अड्डे से जोड़ने वाले मार्ग का चिह्नीकरण शुरू
विज्ञापन
आशीष शर्मा
- फोटो : SAHARANPUR
हवाई अड्डे से जोड़ने वाले मार्ग का चिह्नीकरण शुरू
सरसावा (सहारनपुर)। जिले के सरसावा क्षेत्र में हवाई अड्डे के लिए जमीन अधिग्रहण के बाद अब इससे जुड़े सड़क मार्ग के लिए निशानदेही शुरू कर दी गई है। इससे हवाई अड्डे के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को रफ्तार मिलेगी। इस प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जमीन से जुड़ी प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है और सड़क मार्ग का निर्माण भी जल्द हो जाएगा। अब आगे के वर्क आर्डर का इंतजार है।
एसडीएम नकुड़ पीएस राणा और तहसीलदार देवेंद्र सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट के लिए 25 हेक्टेयर यानी करीब 375 बीघा जमीन अधिगृहीत की गई है। यहां राहत की बात ये है कि जमीन संबंधी कोई विवाद नहीं है। जमीन के एवज में किसानों को तय राशि के हिसाब से मुआवजे का बैंक के माध्यम से भुगतान कर दिया गया है। जिन किसानों की अधिगृहीत जमीन पर फसल खड़ी है, वह फसल भी जल्द ही किसानों द्वारा काट ली जाएगी। एसडीएम ने बताया कि सिविल एयरपोर्ट को नए बाईपास से जोड़ने के लिए अब गांव अहमदपुर के पास से सड़क की निशानदेही की जा रही है। लोक निर्माण विभाग की मदद से सड़क निर्माण भी जल्द होने की संभावना है। बता दें कि पिछले वर्ष छह सितंबर को गंगोह में हुई रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरसावा क्षेत्र में सिविल एयरपोर्ट के निर्माण की घोषणा की थी। इसके बाद से ही प्रशासन लगातार सक्रिय है।
विकास के द्वार खोलेगा हवाई अड्डा
पिलखनी में उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास निगम यानी यूपीएसआईडीसी में स्थापित इकाइयों के संगठन स्मॉल स्केल डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह बत्रा का कहना है कि सरसावा क्षेत्र में सिविल एयरपोर्ट बनने से विकास के नए द्वार खुल जाएंगे। इससे यहां के उद्यमियों को व्यापक एक्सपोजर मिलेगा और वे पूरे देश में अपने उत्पादों को आसानी से पहुंचा सकेंगे।
विज्ञापन
भारत के पटल पर आएंगे जिले के उद्यमी
- स्मॉल इंडस्ट्री एसोसिएशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मुकेश शर्मा ने भी सिविल एयरपोर्ट बनने को विकास के लिए अच्छा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इससे पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र ही नहीं, पूरे सहारनपुर जिले के उद्यमी भारत के पटल पर आ जाएंगे।
जल्द निर्माण कराया जाए
- औद्योगिक क्षेत्र में ही स्थापित एक इकाई के स्वामी एवं एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि अभी तक उन्हें अपने प्रोडक्ट को लोगों के बीच ले जाने के लिए लंबे रास्ते तय करने पड़ते थे। सिविल एयरपोर्ट बनने से दूर के व्यापारियों के लिए औद्योगिक क्षेत्र में आना सरल हो जाएगा। प्रशासन जल्द से जल्द निर्माण कराएं।

मुकेश शर्मा- फोटो : SAHARANPUR

सरदार जसपाल सिंह बत्रा- फोटो : SAHARANPUR