फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Markets remained closed, there was a lot of movement on the roads

बाजार रहे बंद, सड़कों पर रही खूब आवाजाही

Sat, 07 Aug 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Markets remained closed, there was a lot of movement on the roads
सहारनपुर में साप्ताहिक बंदी के चलते बंद कोर्ट रोड मार्केट में चलते वाहन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण को लेकर जारी साप्ताहिक बंदी के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर मुख्य बाजार बंद रहे, लेकिन सड़कों पर खूब आवाजाही रही। कुछ इलाकों में दुकानें खुली रहीं और कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन होता नजर आया।
विज्ञापन

शनिवार को घंटाघर के आसपास कुछ दुकानें खुली रहीं, जबकि नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक, प्रताप मार्केट, शहीदगंज बाजार, मोरगंज बाजार, मटियामहल, रानी बाजार, नया बाजार, सराफा बाजार, नखासा बाजार में दुकानें बंद रहीं। वहीं, आवश्यक सेवाओं में चिकित्सकों के क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब, डेयरी, मेडिकल स्टोर खुले रहे। बाजोरिया रोड पर चिकित्सकों के क्लीनिकों के बाहर भीड़ रही, जहां पर कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन हुआ। इसके अलावा हकीकतनगर, नुमाइशकैंप, खलासी लाइन, शारदानगर, कंबोह का पुल, चिलकाना रोड, चकराता मार्ग पर साप्ताहिक बंदी के बावजूद दुकानें खुली रही।
विज्ञापन

पुलिस ने काटे चालान
पुलिस ने कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने और बेवजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों के चालान काटे। शाम के समय घंटाघर, नकुड़ तिराहा, हसनपुर तिराहा, चौकी सिविल लाइन, जनकपुरी चौक, नवाबगंज चौक, चिलकाना रोड, चौकी निर्यात निगम सहित प्रमुख मार्गों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि लापरवाही बरतने पर 50 से अधिक लोगों के चालान काटे गए। रविवार को भी साप्ताहिक बंदी रहेगी। गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed