फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Many village heads including Congressmen joined BJP

UP Election 2022: कांग्रेस को बड़ा झटका, पदाधिकारियों सहित कई ग्राम प्रधानों ने ज्वॉइन की भाजपा

Fri, 04 Feb 2022 01:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 04 Feb 2022 01:26 PM IST
सार

कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कई ग्राम प्रधानों ने भाजपा ज्वॉइन की है। भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने इन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई है।

विज्ञापन
Saharanpur News: Many village heads including Congressmen joined BJP
गांधी कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा में शमिल होते प्रधान व अन्य कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में कांग्रेस को झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कई ग्राम प्रधानों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रहे शशी वालिया के गांधी कॉलोनी स्थित आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां शशी वालिया के नेतृत्व में राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय वालिया, कांग्रेसी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरविंद पालीवाल, सुल्तानपुर के प्रधान राजेश कुमार, ग्राम प्रधान हौजखेड़ी प्रदीप कुमार आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देवबंद से जुड़े ओवैसी पर हमले के तार: जांच में जुटी खुफिया एजेंसी, सड़क पर उतरे पार्टी समर्थक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. चंद्रमोहन सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से खुश होकर लोग तेजी से भाजपा से जुड़ रहे हैं। इस दौरान राजीव गुंबर, पूर्व विधायक लाज कृष्ण गांधी, पूर्व चेयरमैन हरीश मलिक, केएल अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष मयंक गर्ग, पार्षद कार्तिक चौहान, भूरा प्रजापति, वर्षा चोपड़ा, सुशील अंबोली, अजीत सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: अखिलेश-जयंत के रोड शो का मामला: गठबंधन के तीन प्रत्याशियों सहित 3200 लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed