फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Many trains late, many canceled, passengers suffering

Saharanpur News: कई ट्रेनें लेट तो कई निरस्त, यात्री हुए त्रस्त

Thu, 11 May 2023 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Many trains late, many canceled, passengers suffering
सहारनपुर में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ती भीड़
-बृहस्पतिवार को तीन ट्रेनें रहीं रद्द, चार तय समय से पहुंचीं लेट
विज्ञापन

-टिकट कर रहे वापस, आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ेगी परेशानी

फोटो समाचार -
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सहारनपुर से होकर गुजरने वाली करीब चार ट्रेनें बृहस्पतिवार को अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। इसके साथ ही तीन ट्रेनें रद्द रहीं। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना पड़ा। वहीं, दूसरी ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव दोगुना हो गया है। कंफर्म टिकट होने के बावजूद यात्रियों को अपनी ही सीट तक पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ रही है।
मुरादाबाद मंडल के बंथरा रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन कार्य शुरू हो गया है। जिसके चलते अलग-अलग तारीखों में ट्रेनें निरस्त की गई हैं। इनमें सहारनपुर से होकर गुजरने वाली छह ट्रेनें शामिल हैं। बृहस्पतिवार को अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस, दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस और दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस रद्द रहीं, जबकि पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, चंडीगढ़-लखनऊ, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस और न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सहारनपुर में लेट पहुंचीं।
विज्ञापन

ट्रेनों के निरस्त और लेट पहुंचने के चलते यात्री टिकट भी वापस कर रहे हैं। जिन ट्रेनों का संचालन हो रहा है, उनमें खचाखच भीड़ है। स्लीपर बोगियों में भी अनारक्षित यात्री भरे हुए थे। ऐसी भीड़भाड़ वाली स्थिति में टीटीई स्टाफ को भी ट्रेन में यात्रियों के टिकट चेक करने के लिए जगह नहीं मिली। अभी आगे और स्थिति खराब होगी। क्योंकि, 13, 14 मई को लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 14, 15 मई को प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस, 13 से 16 मई तक बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed